टेक्नोलॉजी

अगले हफ्ते रिलीज होगा Apple iOS 18.2 अपडेट, मिलेंगे ये नए फीचर्स

इस अपडेट में ChatGPT बेस्ड Siri होगी, यानि कि सिरी को चैटजीपीटी के साथ इंटीग्रेट किया जाएगा, जो इसे पहले से ज्यादा पावरफुल बनाएगा। यूजर्स अपने कठिन सवाल पूछ सकते हैं, और जवाब पा सकते हैं।

2 min read
Dec 07, 2024

iOS 18.2 Release Timeline: Apple जल्द ही नया सॉफ्टवेयर अपडेट iOS 18.2 रोलऑउट करने वाली है। इस अपडेट में iPhones के लिए एडवांस AI-बेस्ड फीचर्स दिए जाएंगे। यह दूसरा बड़ा अपडेट होगा जो iPhones को और भी स्मार्ट बनाएगा।चलिए जानते हैं इस अपडेट में कौन-कौन से नए फीचर्स देखने को मिलेंगे।

कब आएगा iOS 18.2 अपडेट?

Apple ने iOS 18.2 के बीटा वर्जन पहले ही जारी कर दिया था, वहीं अब इसी दिसंबर महीने के दूसरे सप्ताह में सभी यूजर्स के लिए यह अपडेट जारी किया जा सकता है। हालांकि, ये सभी AI फीचर्स केवल iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max और iPhone 16 सीरीज पर ही दिए जाएंगे। जिन यूजर्स के पास ये स्मार्टफोन होंगे वे इस अपडेट का भरपूर फायदा उठा पाएंगे।

iOS 18.2 Upcoming Features: इस अपडेट में क्या नया मिलेगा?

इसमें Genmoji, इमेज प्लेग्राउंड और सिरी को ChatGPT के साथ अपग्रेड मिलेगा। चलिए की-पॉइंट्स में जानते हैं इन फीचर्स के बारे में।

  1. ChatGPT-Powered Siri - इस फीचर में ChatGPT बेस्ड Siri होगी, यानि कि सिरी को चैटजीपीटी के साथ इंटीग्रेट किया जाएगा, जो इसे पहले से ज्यादा पावरफुल बनाएगा। यूजर्स अपने कठिन सवाल पूछ सकते हैं, और जवाब पा सकते हैं।
  2. Image Playground - इसके जरिए यूजर्स को अपनी पर्सनल फोटो लाइब्रेरी से कॉन्सेप्ट या लोगों को डिस्क्राइब करके पर्सनल इमेज बनाने की परमिशन मिलेगी। यह एनिमेशन या इमेज तैयार कर सकता है।
  3. Genmoji - इस फीचर से आप खुद के इमोजी बना सकते हैं, खास बात यह है कि ये इमोजी लोगों, चीजों, या फिर आपकी कल्पनाओं के आधार पर भी हो सकती हैं।
  4. Visual Intelligence - इस फीचर की मदद से आप कैमरे से किसी चीज को स्कैन करके उसके बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। हालांकि यह फीचर केवल iPhone 16 सीरीज के लिए ही है।
  5. Mail App Redesign - सबसे बड़ा अपडेट मेल ऐप को मिलने वाला है। मेल ऐप का नया फीचर ईमेल को आसानी से सॉर्ट करने और समझने में मदद करेगा।
Published on:
07 Dec 2024 06:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर