Motorola G85 5G के प्राइस की बात करें तो, 8GB RAM+128GB स्टोरेज वेरिएंट की फ्लिपकार्ट पर कीमत 17,999 रुपये है। IDFC Bank क्रेडिट कार्ड से इस स्मार्टफोन को परचेज करने पर 1500 रुपये का डिस्काउंट मिल जाएगा, जिसके बाद प्रभावी कीमत 16,499 रुपये रह जाती है। साथ ही अगर आपके पास पुराना फोन हो तो 12 हजार रुपये तक का फायदा एक्सचेंज बोनस के रूप में लिया जा सकता है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर पर मैक्सिमम बेनिफिट फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर डिपेंड करती है।