टेक्नोलॉजी

iPhone SE 4 की लॉन्चिंग को लेकर बढ़ी हलचल, आज दे सकता है दस्तक?

iPhone SE 4 की लॉन्चिंग का करोडो फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। Apple का यह फ्लैगशिप फोन उन यूजर्स के लिए शानदार विकल्प होगा, जो किफायती दाम में प्रीमियम iPhone एक्सपीरियंस चाहते हैं।
2 min read
• •
Updated: 11 Feb 2025, 5:03 PM IST
iPhone SE 4

iPhone SE 4 Launch: Apple के किफायती स्मार्टफोन iPhone SE 4 की लॉन्चिंग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इसे आज आधिकारिक तौर पर पेश कर सकती है। iPhone SE सीरीज के इस नए मॉडल को लेकर लंबे समय से लीक्स सामने आ रहे हैं, जिससे इसके फीचर्स और डिजाइन को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।

iPhone SE 4 में मिल सकते हैं बड़े बदलाव

Apple इस बार iPhone SE 4 को कई अहम अपग्रेड के साथ पेश कर सकता है। यह SE सीरीज का पहला ऐसा मॉडल होगा, जिसमें होम बटन नहीं दिया जाएगा। इसके डिजाइन को iPhone 14 की तरह बॉक्सी लुक दिया जा सकता है। साथ ही, इस बार Apple USB Type-C चार्जिंग पोर्ट भी देने जा रहा है, जो iPhone 16 सीरीज में देखने को मिलेगा।

कैमरे की बात करें तो iPhone SE 4 में 48MP का सिंगल रियर कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है। इसके अलावा, Apple इस किफायती मॉडल में भी Apple Intelligence का सपोर्ट दे सकता है, जिससे यूजर्स को एडवांस AI फीचर्स मिलेंगे।

PowerBeats Pro 2 भी हो सकता है लॉन्च?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple इस स्मार्टफोन के साथ PowerBeats Pro 2 ईयरबड्स को भी लॉन्च कर सकता है। हालांकि, कंपनी इस लॉन्च के लिए कोई बड़ा इवेंट आयोजित नहीं करेगी, बल्कि एक प्रेस रिलीज के जरिए इसका ऐलान किया जा सकता है।

क्या होगी iPhone SE 4 की कीमत?'

Apple ने फिलहाल iPhone SE 4 की आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है। लेकिन लीक्स के मुताबिक, यह स्मार्टफोन 45,000 से 50,000 रुपये के बीच लॉन्च किया जा सकता है।

iPhone SE 4 की लॉन्चिंग का करोडो फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। Apple का यह फ्लैगशिप फोन उन यूजर्स के लिए शानदार विकल्प होगा, जो किफायती दाम में प्रीमियम iPhone एक्सपीरियंस चाहते हैं।

Updated on:
11 Feb 2025, 5:03 PM IST
Published on: