कंपनी की तरफ से पुष्टि की गई है कि, यह फोन Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर के साथ आएगा, जो अपने सेगमेंट में इस चिपसेट से लैस होने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। Realme के अनुसार, यह डिवाइस "Pro Players" के लिए एक खास गेमिंग स्मार्टफोन होगा। फोन में क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले दिया जाएगा। इसमें 6,000mAh बैटरी होगी, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।लंबे समय तक गेमिंग के दौरान बेहतर कूलिंग के लिए इसमें 6050mm² VC कूलिंग चेंबर दिया गया है।