टेक्नोलॉजी

OTT लवर्स के लिए तगड़ा है Jio का ये प्रीपेड रिचार्ज प्लान, 2GB डेली डेटा के साथ मिलेगा फ्री Netflix

Jio Prepaid Plan: अगर आप नेटफ्लिक्स से मूवी, वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं, तब तो आपकी मौज ही है। इस प्लान पर जिओ फ्री में 84 दिन तक के लिए नेटफ्लिक्स का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Dec 2024, 10:36 AM IST
Jio Prepaid Plan

Jio Recharge Plan For 3 Months: अगर आप भी OTT लवर हैं तो नेटफ्लिक्स के लिए अब अलग से पैसा खर्च करने की कोई जरूरत नहीं है। जी हां! सही पढ़ा आपने, दरअसल हम आपको रिलायंस जिओ के एक ऐसे प्लान के बारे में बताने वाले हैं, जिस पर तीन महीने का फ्री नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा रहा है। चलिए जानते हैं इस प्लान के बारे में।

Jio Prepaid Plan For 3 Months: क्या है ये प्लान?

Jio के इस रिचार्ज प्लान की कीमत 1299 रुपये है। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। यूजर्स 84 दिन तक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग का बेनिफिट पाएंगे। इस प्लान में डेली 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं। इसके साथ ही प्लान में डेली 2GB डेटा मिलेगा। अगर आपके पास 5G स्मार्टफोन है तो अनलिमिटेड 5G डेटा भी इस्तेमाल कर पाएंगे।

OTT Benefits: OTT लवर्स की मौज

अगर आप नेटफ्लिक्स से मूवी, वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं, तब तो आपकी मौज ही है। इस प्लान पर जिओ फ्री में 84 दिन तक के लिए नेटफ्लिक्स का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रही है। हालांकि, इसमें सिंगल स्क्रीन मोबाइल एक्सेस मिलता है। इसके आलावा जिओ टीवी, जिओ सिनेमा और जिओ क्लाउड का भी फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Updated on:
16 Dec 2024, 10:36 AM IST
Published on: