Oppo A5 Pro: Oppo A5 Pro के बैटरी की बात करें तो 5,840mAh की हो सकती है। यह फोन Android 15 बेस्ड ColorOS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आ सकता है।
Oppo A5 Pro Launch Timeline: Oppo का यह फोन इसी दिसंबर महीने में मार्केट में एंट्री करेगा, जिसकी पुष्टि कंपनी ने कर दी है। यह अपकमिंग स्मार्टफोन MIIT सर्टीफिकेशन और TENAA सर्टीफिकेशन पर पहले ही स्पॉट हो चुका है। इसके सभी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा भी हो गया है। स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Oppo A5 Pro में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले मिलेगी। 2412 x 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की बात कही गई है। चलिए जानते हैं इससे जुडी डिटेल्स के बारे में।
ब्रांड इस फोन को 24 दिसंबर 2024 को लॉन्च करेगा। इस दिन इसे चीनी बाजार में पेश किया जाएगा। फोन का मॉडल नम्बर PKP110 होगा। इसमें 6.7 इंच की Flat OLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ देखने को मिल सकती है। साथ ही 2412 x 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा।
Oppo A5 Pro के प्रोसेसर की बात करें तो 2.5GHz से लैस होगा। सम्भावना है कि यह Dimensity 7300 SoC के साथ आ सकता है। जिसके साथ में 8 GB, और 12 GB रैम की पेअरिंग मिल सकती है। इसमें 256 GBऔर 512 GBस्टोरेज ऑप्शन का विकल्प दिया जा सकता है। साथ ही हो सकता है एक्सटर्नल स्टोरेज सपोर्ट न दिया जाए।
Oppo A5 Pro के बैटरी की बात करें तो 5,840mAh की हो सकती है। यह फोन Android 15 बेस्ड ColorOS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आ सकता है।
कैमरे के लिहाज से Oppo A5 Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिल सकता है, साथ ही 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी लेंस दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।
Oppo A5 Pro में IP69 रेटिंग भी मिल सकती है। डाइमेंशन की बात करें तो 161.5 x 74.85 x 7.67mm होगा। इसका वजन 186 ग्राम हो सकता है।