टेक्नोलॉजी

PUBG Mobile 3.7 अपडेट: नए मैप और गोल्डन डायनेस्टी मोड के साथ गेमिंग होगी और मजेदार, ऐसे करें डाउनलोड

PUBG Mobile 3.7 अपडेट आज से जारी कर दिया जाएगा, जिसमें नया गोल्डन डायनेस्टी मोड, रोंडो मैप और कई रोमांचक फीचर्स शामिल हैं। जानें रिलीज डेट, अपडेट टाइमलाइन और डाउनलोड करने का तरीका।
3 min read
Mar 07, 2025
PUBG Mobile 3.7 Update

PUBG Mobile का नया अपडेट 3.7 ग्लोबल स्तर पर 7 मार्च 2025 यानि आज से जारी किया जाएगा। इस अपडेट में नया Golden Dynasty Mode, Rondo Map, और कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। इसे Google Play Store, App Store, Samsung Galaxy Store, और PUBG Mobile की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

PUBG Mobile 3.7 अपडेट: रिलीज डेट और रोलआउट शेड्यूल

यह अपडेट अलग-अलग देशों और प्लेटफॉर्म्स पर अलग-अलग समय पर जारी किया जाएगा। एंड्रॉइड यूजर्स को यह अपडेट पहले मिलेगा, उसके बाद iOS यूजर्स को दिया जाएगा।

Google Play Store पर PUBG Mobile 3.7 अपडेट का शेड्यूल

वियतनाम: 30% - 12:30 PM (6 मार्च), 70% - 2:30 PM, 100% - 4:30 PM
कोरिया, जापान: 100% - 7:30 AM (7 मार्च)
ताइवान: 100% - 8:30 AM (7 मार्च)
ग्लोबल: 30% - 7:00 AM, 50% - 9:30 AM, 100% - 3:30 PM (7 मार्च)

App Store पर PUBG Mobile 3.7 अपडेट का शेड्यूल

वियतनाम: 100% - 4:30 PM (6 मार्च)
कोरिया, जापान: 100% - 7:30 AM (7 मार्च)
ताइवान: 100% - 8:30 AM (7 मार्च)
ग्लोबल: 100% - 3:30 PM (7 मार्च)

Samsung Galaxy Store पर PUBG Mobile 3.7 अपडेट का शेड्यूल

कोरिया, जापान: 100% - 8:00 AM (7 मार्च)
ग्लोबल: 100% - 9:30 AM (7 मार्च)

अन्य प्लेटफॉर्म्स पर PUBG Mobile 3.7 अपडेट

Huawei AppGallery: 100% - 9:30 AM (7 मार्च)
PUBG Mobile ऑफिशियल वेबसाइट: 100% - 3:30 PM (7 मार्च)

PUBG Mobile 3.7 अपडेट के नए फीचर्स और बदलाव

गोल्डन डायनेस्टी मोड- इस नए थीम मोड में रेत से ढकी दुनिया, तैरते हुए द्वीप (Floating Islands), और भव्य महल शामिल हैं। खिलाड़ी इस मैप में छिपे हुए खजाने खोज सकते हैं और स्पेशल डैगर (Special Dagger) का उपयोग कर सकते हैं, जिससे टाइम-बेंडिंग जैसी शक्तियों का अनुभव होगा।

नया रोंडो (Rondo) मैप - यह 8×8 KM का नया मैप है, जो पारंपरिक पूर्वी थीम और मॉडर्न सिटीस्केप्स का बेहतरीन मिक्सचर है। इसमें लग्जरी शहर, तैरते रेस्तरां, बांस के जंगल और शांत झीलें शामिल हैं। नए डायनामिक वेदर सिस्टम और M416 और AKM गन के लिए नए स्किन्स जोड़े गए हैं।

क्लासिक मैप में सुधार - Mylta Power और Erangel Bridge की वापसी हुई है।
ग्राफिक्स और गेमप्ले मैकेनिक्स को और बेहतर बनाया गया है।

PUBG Mobile 3.7 अपडेट कैसे डाउनलोड करें?

यूजर्स इस अपडेट को Google Play Store, App Store (iOS यूज़र्स के लिए), Samsung Galaxy Store, Huawei AppGallery और PUBG Mobile की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

नोट - PUBG Mobile भारत में बैन है, लेकिन BGMI (Battlegrounds Mobile India) के रूप में उपलब्ध है। BGMI को भी जल्द ही 3.7 अपडेट मिलेगा और इसमें PUBG Mobile 3.7 के कुछ फीचर्स जोड़े जा सकते हैं।

Published on:
07 Mar 2025 12:14 pm