टेक्नोलॉजी

Realme के इस फोन को लेकर लीक ने बढ़ाई हलचल, Realme 16 5G में मिल सकता है खास सेल्फी मिरर फीचर

Realme 16 5G: इस फोन को लेकर सामने आए लीक में एक अलग तरह का कैमरा फीचर चर्चा में है, जो सेल्फी लेने का तरीका बदल सकता है

2 min read
Mar 24, 2026
Realme 16 5G| Image Source: X

Realme 16 5G: स्मार्टफोन बाजार में हर बार कंपनियां अपने ग्राहकों को कुछ नया देने की कोशिश करती रहती है। रियलमी भी एक नई कोशिश करने की तैयारी में है। इस बार Realme का अपकमिंग फोन Realme 16 5G एक अलग वजह से चर्चा में है। सामने आई जानकारी के अनुसार, इस फोन में एक नया फीचर Selfie-Mirror (सेल्फी मिरर) दिया जा सकता है, जो इसे बाकी स्मार्टफोन्स से अलग बना सकता है।

ये भी पढ़ें

OPPO K14 5G Launch India: नया 5G फोन सेल में आया, फीचर्स जानकर चौंक सकते हैं आप, जानें क्या है खास

Realme 16 5g Camera Features: क्या है Selfie Mirror फीचर?

सामने आए लीक्स के मुताबिक, Realme 16 5G के पीछे कैमरा सेटअप के साथ एक छोटा सा मिनी डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसका यह फायदा है कि आप फोन के रियर कैमरा से ही सेल्फी ले पाएंगे और साथ ही उसी छोटे स्क्रीन पर खुद को देख भी सकेंगे। यह फीचर यूजर्स को बेहतर क्वालिटी में सेल्फी लेने का नया तरीका दे सकता है।

Realme 16 5G Display: डिस्प्ले और डिजाइन

रियलमी के इस फोन में 6.57 इंच AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद की जा रही है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। साथ ही इसमें पीक ब्राइटनेस भी हाई लेवल पर मिल सकती है, जिससे आउटडोर में फोन का यूज आसान रहेगा। फोन का डिजाइन स्लिम बताया जा रहा है और यह हल्का भी हो सकता है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल में दिक्कत न हो।

Realme 16 5G Battery: परफॉर्मेंस और बैटरी

Realme 16 5G में ग्राहकों के रोज के काम आसान करने के लिए Dimensity सीरीज का प्रोसेसर दिया जा सकता है, इससे यूजर्स के लिए मल्टीटास्किंग करना भी आसान हो जायेगा है। इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक इसकी 7000mAh बैटरी हो सकती है। इसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलने की उम्मीद है।

Realme 16 5G Price In India: भारत में कीमत?

इस फोन के भारत में भी जल्द ही लॉन्च होने की उम्मीद है। लीक से पता चलता है कि बेस मॉडल की कीमत लगभग 20,000 रूपए से 25,000 रूपए होगी, यहां दी गई जानकारी अभी तक सामने आए लीक्स और टीजर पर आधारित है। कंपनी ने अभी तक सभी फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, इसलिए लॉन्च के समय इसमें बदलाव संभव है।

ये भी पढ़ें

Vivo के Vivo X300s फोन में मिल सकते है कई दमदार फीचर्स, लॉन्च से पहले ही लीक!

Published on:
24 Mar 2026 04:10 pm
Also Read
View All

अगली खबर