21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

OPPO K14 5G Launch India: नया 5G फोन सेल में आया, फीचर्स जानकर चौंक सकते हैं आप, जानें क्या है खास

OPPO K14 5G launch India: OPPO K14 5G भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है, यह फोन बजट सेगमेंट में नए विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Nikhil Parmar

Mar 21, 2026

OPPO K14 5G launch India

OPPO K14 5G launch India| Image Source: OPPO

OPPO K14 5G launch India: भारत में बजट 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में एक और नया विकल्प जुड़ गया है। ओप्पो का नया स्मार्टफोन OPPO K14 5G अब देश में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। यह फोन खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया गया है, जो कम कीमत में बड़ी बैटरी और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए दमदार फीचर्स चाहते हैं।

OPPO K14 5G Price In India: कीमत और वेरिएंट

OPPO K14 5G की शुरुआती कीमत 17,999 रुपए रखी गई है, जिसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है। इसके अलावा 6GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की प्राइस 19,999 रुपए और 8GB-256GB वेरिएंट की किमत 21,999 रखी गई है। यह फोन Prism Violet (प्रिज्म वायलेट), Prism White (प्रिज्म व्हाइट) और Icy Blue (आइसी ब्लू) जैसे तीन कलर ऑप्शन में आता है।

OPPO K14 5G Battery: सबसे बड़ा हाइलाइट

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh बैटरी है, जो इस कीमत में कम ही देखने को मिलती है। इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है, जिससे फोन जल्दी चार्ज किया जा सकता है।

OPPO K14 5G Specs: कैमरा, डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

  • डिस्प्ले- 6.75 इंच HD+ LCD, 120Hz रिफ्रेश रेट
  • प्रोसेसर- MediaTek Dimensity 6300
  • रियर कैमरा सेटअप- 50MP मेन कैमरा के साथ 2MP मोनोक्रोम लेंस
  • फ्रंट कैमरा- 8MP
  • IP रेटिंग- IP69
  • स्पीकर्स- ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स
  • फिंगरप्रिंट- साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर
  • वैपर कूलिंग सिस्टम
  • एंड्रॉइड वर्जन- Android 15 आधारित ColorOS 15

Budget 5G Smartphone Under 20000: कौन है टक्कर में?

जिस कीमत में OPPO K14 5G आया है, उस रेंज में पहले से कई फोन मौजूद हैं। इसकी तुलना iQOO Z11x 5G, Realme Narzo 70 5G, Redmi 13 5G और Samsung Galaxy M34 5G जैसे स्मार्टफोन्स से की जा रही है। ये सभी फोन लगभग एक ही बजट में आते हैं और रोजमर्रा के इस्तेमाल, बैटरी और 5G कनेक्टिविटी जैसे मामलों में एक-दूसरे के विकल्प बनते हैं। ऐसे में नया OPPO फोन भी इसी मुकाबले में अपनी जगह बनाने की कोशिश करता दिख रहा है।