टेक्नोलॉजी

Redmi Note 15 SE 5G: भारत में लॉन्च नया स्मार्टफोन, 19,999 से शुरू, दमदार बैटरी और डिस्प्ले के साथ मिलेगा

Redmi Note 15 SE 5G: भारत में लॉन्च हुआ 20 हजार से कम का नया स्मार्टफोन, 7 अप्रैल से शुरू हो रही इसकी सेल जानिए पूरी डिटेल्स
2 min read
Apr 02, 2026
Redmi Note 15 SE 5G
Redmi Note 15 SE 5G Image Source: Xiaomi

Redmi Note 15 SE 5G: भारत के मिड-रेंज स्मार्टफोन मार्केट में अब एक और नया विकल्प जुड़ गया है। शाओमी ने अपनी रेडमी नोट 15 सीरीज को आगे बढ़ाते हुए Redmi Note 15 SE 5G को भारत में लॉन्च किया है। यह फोन खासकर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया गया है जो 20 हजार से कम की कीमत में अच्छा डिस्प्ले, बैटरी और कैमरा चाहते हैं। वैसे इसके हायर वेरिएंट 20 हजार से बाहर भी जाते है लेकिन इसका शुरूआती वेरिएंट इस कीमत के अंदर ही मिल जाएगा। कंपनी ने इसे स्पेशल एडिशन के तौर पर पेश किया है, जिसमें कुछ प्रीमियम फीचर्स भी दिए गए हैं।

Redmi Note 15 SE 5G Price India: कीमत और सेल डिटेल

कंपनी ने इसके वैरिएंट्स की शुरुआत 6 जीबी रैम के साथ की है जो 19,999 रूपए में मिलेगा। यह स्मार्टफोन 7 अप्रैल से MI की ऑफिसियल साइट, अलग-अलग ऑनलाइन प्लेटफार्म और ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा इसके बाकि के सारे वैरिएंट्स की कीमत इस प्रकार है-

  • 6GB + 128GB वेरिएंट 19,999 रुपये
  • 8GB + 128GB वेरिएंट 21,999 रुपये
  • 8GB + 256GB वेरिएंट 23,999 रुपये

Redmi Note 15 SE 5G Specifications: कर्व्ड AMOLED स्क्रीन है इसकी खासियत

इस फोन में 6.77 इंच की फुल HD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसकी पीक ब्राइटनेस 3200 निट्स तक जाती है। इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है। फोन स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। यह सेटअप 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। वहीं, फ्रंट में 20MP का कैमरा दिया गया है।

Redmi Note 15 SE 5G Battery: बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग

फोन में 5,800mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन आराम से चल सकती है। इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज हो जाती है। यह उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प है जो ज्यादा बैटरी बैकअप चाहते हैं।

Redmi Note 15 SE 5G Features: खास फीचर्स

  • ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स
  • Dolby Atmos स्पीकर्स
  • Hi-Res ऑडियो सपोर्ट
  • इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
  • IP65 और IP66 रेटिंग
  • 5,800mAh की बड़ी बैटरी
  • कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले
  • 4K वीडियो रिकॉर्डिंग
Updated on:
02 Apr 2026 02:53 pm
Published on:
02 Apr 2026 02:53 pm