टेक्नोलॉजी

Jio यूजर्स को झटका! 69 और 139 रुपये वाले प्लान में बड़ा बदलाव, जानें नया अपडेट

Jio ने 69 और 139 रुपये वाले डेटा ऐड-ऑन प्लान्स में अहम बदलाव किया है। अब यूजर्स को वैलिडिटी और डेटा से जुड़ा नया अपडेट मिलेगा, पूरी डिटेल के लिए पढ़ें खबर।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Feb 2025, 5:31 PM IST
reliance jio 69 rs 139 data pack validity revised

Reliance Jio ने अपने 69 रुपये और 139 रुपये वाले डेटा पैक की वैलिडिटी को चुपचाप बदल बदल दिया है। पहले ये प्लान यूजर के बेस प्लान की वैलिडिटी के साथ चलते थे, लेकिन अब इन्हें अलग से केवल 7 दिनों की वैधता मिलेगी।

क्या बदला है नए प्लान में?

पहले इन प्लान्स की वैलिडिटी यूजर के बेस प्लान जितनी ही होती थी, लेकिन अब ये सिर्फ 7 दिनों तक ही वैलिड रहेंगे। ये प्लान तभी काम करेंगे जब आपके नंबर पर कोई बेस प्लान एक्टिव होगा। अब यूजर्स को कम समय में डेटा का उपयोग करना होगा, क्योंकि लंबी वैलिडिटी की छुट्टी कर दी गई है।

इन सस्ते प्लान्स में अब क्या मिलेगा?

69 रुपये वाले प्लान में 6GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा, इसके बाद स्पीड 64Kbps रह जाएगी। 139 रुपये वाले प्लान में 12GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा, इसके बाद स्पीड 64Kbps हो जाएगी। ये सिर्फ डेटा प्लान हैं, इसलिए इसमें कोई कॉलिंग या SMS की सुविधा नहीं मिलेगी।

Jio का 189 रुपये वाला प्लान फिर से लॉन्च

Jio ने इस महीने की शुरुआत में 189 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को वापस लॉन्च किया। इस प्लान में 28 दिनों की वैधता, 300 SMS, 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। साथ ही इसमें JioTV, JioCinema (बिना Jio Premium), और JioCloud का एक्सेस भी मिलेगा। यह प्लान उन यूजर्स के लिए अच्छा है जो कम खर्च में अपना SIM चालू रखना चाहते हैं।
अब Jio यूजर्स को अपने डेटा प्लान्स को ध्यान से चुनना होगा क्योंकि नए बदलाव के बाद लंबी वैलिडिटी वाले डेटा प्लान्स का फायदा नहीं मिलेगा।

Updated on:
13 Feb 2025, 5:31 PM IST
Published on: