टेक्नोलॉजी

Samsung One UI 7 का इंतजार खत्म! 7 अप्रैल से होगा अपडेट, आंखों को आराम देने से लेकर कई नए फीचर्स

Samsung ने One UI 7 की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। यह नया Android 15 आधारित अपडेट 7 अप्रैल से Galaxy S24, Z Fold 6 और Z Flip 6 के लिए उपलब्ध होगा। जानें इसके नए फीचर्स, सपोर्टेड डिवाइसेज और अपडेट डिटेल्स।

2 min read
Mar 19, 2025

Samsung One UI 7 Update: Samsung ने मंगलवार को आधिकारिक रूप से अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम One UI 7 की लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। यह नया अपडेट Android 15 पर आधारित होगा और इसे 7 अप्रैल 2025 से रोलआउट किया जाएगा। सबसे पहले यह अपडेट Samsung Galaxy S24 सीरीज, Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 के लिए जारी किया जाएगा।

किन डिवाइसेज को मिलेगा One UI 7 अपडेट?

शुरुआत में One UI 7 का अपडेट सिर्फ Galaxy S24 सीरीज, Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 के लिए आएगा, लेकिन बाद में इसे और भी डिवाइसेज के लिए रोलआउट किया जाएगा। जिन स्मार्टफोन्स और टैबलेट्स को यह अपडेट मिलेगा, उनकी लिस्ट नीचे शेयर की जा रही है।

Galaxy S24 FE
Galaxy S23 सीरीज
Galaxy S23 FE
Galaxy Z Fold 5
Galaxy Z Flip 5
Galaxy Tab S10 सीरीज
Galaxy Tab S9 सीरीज

हालांकि, इन डिवाइसेज के लिए One UI 7 अपडेट की सटीक तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।

One UI 7 के खास फीचर्स

One UI 7 अपडेट के साथ Samsung ने कई नए फीचर्स जोड़े हैं, जिससे यूजर्स का अनुभव और बेहतर होगा। आइए जानते हैं इसके कुछ खास फीचर्स के बारे में।

Now Bar - नई तरह की नोटिफिकेशन बार

Samsung ने Now Bar नाम का एक नया फीचर जोड़ा है, जो स्क्रीन के नीचे एक आयताकार पिल-शेप्ड बार के रूप में दिखाई देगा। इसमें यूजर्स को लॉक स्क्रीन पर ही कई तरह की महत्वपूर्ण जानकारी और इंसाइट्स मिलेंगी।

Galaxy AI के नए एडवांस्ड फीचर्स

Samsung ने Galaxy AI में कई नए फीचर्स जोड़े हैं, जिससे यूजर्स का स्मार्टफोन एक्सपीरियंस और बेहतर होगा।

AI Select - यह फीचर यूजर्स को स्क्रीन के किसी भी खास हिस्से को सिलेक्ट करने की सुविधा देता है।
Writing Assist - यह टेक्स्ट को समरी और फॉर्मेट करने में मदद करता है।
Drawing Assist - इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने रफ स्केच या टेक्स्ट-प्रॉम्प्ट से इमेज बना सकते हैं।
Audio Eraser - वीडियो से अनचाही आवाज हटा सकेंगे। Samsung के मुताबिक, Audio Eraser फीचर वीडियो में मौजूद अवांछित शोर (Unwanted Noise) को पहचानकर उसे हटाने में मदद करेगा।

Google Gemini का इंटीग्रेशन - Samsung ने One UI 7 में Google Gemini AI चैटबॉट का डीपर इंटीग्रेशन जोड़ा है। इससे यूजर्स को तेजी से जवाब और क्वेरी सॉल्यूशन मिलेंगे।

सेटिंग्स में नेचुरल लैंग्वेज सर्च - अब यूजर्स सामान्य भाषा में सवाल पूछकर सेटिंग्स में सर्च कर सकेंगे। जैसे अगर कोई यूजर कहे, "मेरी आंखें थक रही हैं", तो सिस्टम Eye Comfort Shield और ब्राइटनेस एडजस्टमेंट के सुझाव देगा।

Samsung यूजर्स के लिए खुशखबरी!

Samsung के One UI 7 अपडेट में कई नए डिजाइन, स्मार्ट फीचर्स और AI टूल्स शामिल किए गए हैं, जो स्मार्टफोन के अनुभव को और बेहतर बनाएंगे। जिन यूजर्स के पास Samsung Galaxy S24 सीरीज, Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 हैं, उन्हें 7 अप्रैल से अपडेट मिलना शुरू हो जाएगा। बाकी डिवाइसेज के लिए यह अपडेट आने वाले हफ्तों में जारी किया जाएगा।

Updated on:
19 Mar 2025 10:41 am
Published on:
19 Mar 2025 10:15 am
Also Read
View All

अगली खबर