टिप्सटर सुधांशु अंभोरे ने अपने X हैंडल पर Realme P3 Ultra की संभावित कीमत लीक की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह स्मार्टफोन तीन वेरिएंट्स में आएगा। जिनके प्राइस की बात करें तो 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 27,999 रुपये, और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 29,999 रुपये हो सकती हैं। लॉन्च ऑफर के तहत, कंपनी बैंक कार्ड के जरिए 2000 रुपये तक का डिस्काउंट दे सकती है।