मुंबई में Vi (वोडाफोन-आइडिया) ने अपनी 5G सेवाओं को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने प्रीपेड और पोस्टपेड यूजर्स के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर पेश किया है, जिससे यूजर्स बिना किसी डेटा लिमिट के हाई-स्पीड इंटरनेट का बेनिफिट ले सकेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vi के 5G प्लान्स 299 रुपये से शुरू हो रहे हैं, जबकि पोस्टपेड ग्राहकों के लिए यह सर्विस 451 रुपये के प्लान में मिलेगी। फिलहाल, यह सुविधा सिर्फ मुंबई में उपलब्ध है, लेकिन कंपनी जल्द ही अन्य शहरों में भी 5G नेटवर्क का विस्तार करने की योजना बना रही है।