Vi 5G India: वोडाफोन-आइडिया 5G अब 133 शहरों तक, बिना SIM बदले 5G एक्टिव करें और तेज इंटरनेट का फायदा उठाएं
Vi 5G India: टेलीकॉम सेक्टर में 5G को लेकर लगातार बदलाव होते रहे हैं। टेलीकॉम कंपनियां अपने नेटवर्क को मजबूत करने और ग्राहकों तक पहुंच बढ़ाने में लगी रहती है। इसीलिए अब Vodafone Idea (Vi) भी अपनी पकड़ मजबूत करने में लग गई है। Vi 5G Rollout India के तहत कंपनी ने अपने 5G नेटवर्क को बड़े स्तर पर बढ़ाने का ऐलान किया है। अगर आप पहले से ही Vi के यूजर है तो आपको 5G इस्तेमाल करने के लिए नया SIM लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
टेलीकॉम कंपनी Vi ने जानकारी दी है कि मई 2026 तक कंपनी अपना 5G नेटवर्क 43 शहरों से बढ़ाकर 133 शहरों तक पहुंचाएगी। यानी करीब 90 नए शहर इससे जुड़ेंगे। जिनमें दिल्ली, मुंबई, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु जैसे राज्य शामिल हैं। इससे ज्यादा से ज्यादा यूजर्स को हाई-स्पीड इंटरनेट का फायदा मिलेगा।
Vi यूजर्स के लिए सबसे राहत की बात है कि उनकी 4G SIM ही 5G में बदल जाएगी। ग्राहक को सिम बदलने की जरूरत नहीं होगी। मौजूदा सिम में 5G एक्टिव करने के लिए बस कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे। इन स्टेप्स के बाद आपका फोन अपने आप 5G नेटवर्क पर शिफ्ट हो जाएगा।
Vi का नेटवर्क इस तरह डिजाइन किया गया है कि अगर आप 5G एरिया से बाहर जाते हैं, तो आपका फोन अपने आप 4G नेटवर्क पर आ जाएगा। इसके लिए आपको कोई अलग से सेटिंग बदलने की जरूरत नहीं होगी। 5G आने के बाद यूजर्स को तेज इंटरनेट स्पीड, बेहतर कॉल क्वालिटी और कम लेटेंसी का फायदा मिलेगा।