टेक्नोलॉजी

Vivo के Vivo X300s फोन में मिल सकते है कई दमदार फीचर्स, लॉन्च से पहले ही लीक!

Vivo X300s: Vivo के दोनों अपकमिंग स्मार्टफोन Vivo X300 Ultra और X300s इसी महीने 30 मार्च को चीन में लॉन्च होंगे, भारत में भी इनकी एंट्री को लेकर चर्चाएं तेज हो चूकी है।

2 min read
Mar 20, 2026
Vivo X300s And Vivo X300 Ultra| Image Source: ChatGpt

Vivo X300s Feature: स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च से पहले ही कुछ फोन बाजार में चर्चा का विषय बन जाते है, ये डिवाइस अक्सर कुछ खास होते हैं। इस बार Vivo के अपकमिंग फ्लैगशिप Vivo X300 Ultra और Vivo X300s को लेकर कुछ ऐसे ही संकेत मिल रहे हैं। कंपनी ने इन दोनों फोन्स को 30 मार्च 2026 को चीन में लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है। अब इनके भारत में आने की देर है।

ये भी पढ़ें

iQOO Z11x 5G भारत में लॉन्च: जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन और सेल डेट

Vivo X300 Ultra: कैमरा पर बड़ा दांव

लीक्स के अनुसार, Vivo X300 Ultra को कैमरा फोकस्ड फ्लैगशिप के तौर पर लाया जा सकता है। इसमें डुअल 200MP कैमरा सेटअप के साथ 50MP अल्ट्रावाइड और 50MP फ्रंट कैमरा मिलने की बात कही जा रही है। जो अच्छा कैमरा चाहने वाले यूजर्स के लिए खास बन सकता है। इसके अलावा इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और 6.82 इंच LTPO OLED डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। बैटरी को लेकर भी चर्चा है कि इसमें 7000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

Vivo X300s: बैलेंस्ड परफॉर्मेंस पर फोकस

दूसरी तरफ Vivo X300s को एक बैलेंस्ड फ्लैगशिप के तौर पर देखा जा रहा है। लीक्स के मुताबिक इसमें Dimensity 9500 प्रोसेसर मिल सकता है। साथ ही इसमें 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले (144Hz) और 200MP कैमरा जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं। बैटरी के मामले में इसमें भी बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग मिलने की उम्मीद है।

Vivo X300s And Vivo X300 Ultra: रैम और स्टोरेज

आने वाले इन दोनों स्मार्टफोन्स में 12GB और 16GB RAM वैरिएंट मिलने की उम्मीद है जो 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज के विकल्प के साथ आ सकते है। रिपोर्ट्स की मानें तो Ultra मॉडल की कीमत करीब ₹1.10 लाख के आसपास हो सकती है।

Vivo X300s launch In India: भारत में लॉन्च को लेकर क्या संकेत

Vivo आमतौर पर अपने प्रीमियम स्मार्टफोन्स को भारत में भी पेश करता है। ऐसे में माना जा रहा है कि Vivo X300 Ultra भारत में अप्रैल से जून 2026 के बीच लॉन्च हो सकता है। हालांकि, X300s के भारत लॉन्च को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़ें

WhatsApp का नया फीचर: अब 13 साल से कम उम्र के बच्चों के अकाउंट पर रहेगा माता-पिता का कंट्रोल

Published on:
20 Mar 2026 01:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर