
व्हाट्सऐप (WhatsApp) सबसे पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है जिसका लोग सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। इसकी वजह हैं व्हाट्सऐप के फ्रेंडली फीचर्स हैं। लोग इसके जरिए अपने परिवार और फ्रेंड्स से चैटिंग करते रहते हैं। कंपनी भी समय—समय पर यूजर्स के हिसाब से फीचर्स लॉन्च करती रहती है। लेकिन बहुत सारे लोग व्हाट्सऐप के काम के फीचर्स का सही से इस्तेमाल करना नहीं जानते। आज हम आपको व्हाट्सऐप के तीन ऐसे फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आपकी लाइफ काफी आसान हो जाएगी।
व्हाट्सऐप मैसेज पॉप अप
यह एक कमाल का फीचर्स है। इससे व्हाट्सऐप पर पॉप अप नोटिफिकेशन मिलता है। चाहें तो आप इसे अपने फोन में ऑन करके रख सकते हैं। इससे आपके व्हाट्सऐप पर कोई भी मैसेज आएगा तो वह आपके फोन की स्क्रीन पर शो हो जाएगा। इससे आपको अपने व्हाट्सऐप पर अपने फ्रेंड्स के मैसेजेज देखने के लिए बार—बार व्हाट्सऐप नहीं खेलना पड़ेगा।
बोलकर मैसेज लिखना
काफी लोगों को इस फीचर्स के बारे में पता नहीं है। इस फीचर से आप बिना टाइप किए ही किसी को व्हाट्सऐप मैसेज भेज सकते हैं।इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए मैसेज टाइप करते वक्त माइक के दो ऑप्शन दिखेंगे। आपको कीबोर्ड वाले आईकन को दबाकर अपना मैसेज बोलना है। आप जो बोलेंगे वो टाइप हो जाएगा। इस तरह जब आप किसी काम में बिजी होते हैं तो आप बोलकर मैसेज टाइप कर सकते हैं।
व्हाट्सऐप शॉर्टकट
अगर आप अपने किसी क्लोज फ्रेंड से ज्यादा चैट करते हैं तो आप शॉर्टकट बना सकते हैं। इससे आप बिना व्हाट्सऐप खोले ही अपने फ्रेंड को मैसेज भेज सकते हैं। आपने जिसे शॉर्टकट चैट के लिए चुना है उसकी फोटो के साथ आपके मोबाइल पर एक आइकन बन जाएगा। जिसके बाद आप उस व्यक्ति से चैट कर सकते हैं।