टेक्नोलॉजी

WhatsApp ला रहा है नया अपडेट, प्रोफाइल में जोड़ सकेंगे सोशल मीडिया अकाउंट्स

WhatsApp जल्द ही एक नया फीचर लॉन्च करने वाला है, जिससे यूजर्स अपनी प्रोफाइल में Instagram और Facebook अकाउंट्स लिंक कर सकेंगे। जानें इस अपडेट की खास बातें और इसकी प्राइवेसी सेटिंग्स।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Mar 2025, 5:02 PM IST
WhatsApp new feature

WhatsApp यूजर्स के लिए एक खास फीचर आने वाला है, जिससे वे अपने Instagram और Facebook अकाउंट्स को सीधे अपनी प्रोफाइल में लिंक कर सकेंगे। इस अपडेट से सोशल मीडिया प्रोफाइल शेयर करना आसान हो जाएगा। फिलहाल यह सुविधा बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है और जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा।

नया फीचर कैसे करेगा काम?

यूजर्स को अपने WhatsApp प्रोफाइल में सोशल मीडिया हैंडल जोड़ने का ऑप्शन मिलेगा, जिसके बाद लिंक ऑटोमेटिक रूप से प्रोफाइल पर दिखने लगेगा। फिलहाल सिर्फ Instagram को जोड़ने की सुविधा दी गई है, लेकिन जल्द ही अन्य प्लेटफॉर्म्स जैसे Facebook के लिए भी यह फीचर आएगा। लिंक किया गया सोशल मीडिया अकाउंट चैट इंफो स्क्रीन पर नजर आएगा।

प्राइवेसी कंट्रोल का मिलेगा फायदा

WhatsApp इस फीचर के साथ प्राइवेसी सेटिंग्स भी देगा, जिससे यूजर्स यह तय कर सकेंगे कि वे अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को किन लोगों के साथ शेयर करना चाहते हैं और किनसे छिपाना चाहते हैं। यदि चाहें तो इसे पूरी तरह प्राइवेट भी रखा जा सकता है। यह सुविधा पूरी तरह ऑप्शनल होगी, यानी इसे इस्तेमाल करना या न करना आपकी मर्जी होगी।

यूजर्स अपनी प्रोफाइल में किसी भी व्यक्ति का सोशल मीडिया हैंडल जोड़ सकते हैं, लेकिन यह किसी तरह का आधिकारिक प्रमाण नहीं होगा। अब देखना यह है कि WhatsApp इस फीचर को सभी के लिए कब तक पेश करता है।

Updated on:
16 Mar 2025, 5:02 PM IST
Published on: