टेक्नोलॉजी

Wireless Earbuds: क्या ब्लूटूथ ईयरबड्स यूज करना सच में है खतरनाक?

जानिए क्या Wireless Earbuds यूज करना सच में खतरनाक है? इस्तेमाल करने के सुरक्षित तरीके, हाई वॉल्यूम से बचाव और कान की सेहत बनाए रखने के लिए क्या करें और क्या नही?

2 min read
Aug 28, 2025
Wireless Earbuds: Are Bluetooth Earphones Harmful to Your Health? (Image: Gemini)

Wireless Earbuds: आजकल लगभग हर सख्स के कान में ब्लूटूथ ईयरबड्स देखने को मिल जाते हैं। चाहे म्यूजिक सुनना हो, ऑनलाइन क्लास लेनी हो या ऑफिस की मीटिंग में शामिल होना हो, ईयरबड्स लगभग सभी की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं। लेकिन कई बार मन में सवाल आता है कि क्या इनका इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है? क्या रेडिएशन से कोई बीमारी हो सकती है? आइए आसान भाषा में समझते हैं कि असली खतरा क्या है और सुरक्षित तरीके से इन्हें कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Google Translate में आया बड़ा अपडेट, अब 70 भाषाओं में कर सकेंगे लाइव बातचीत और प्रैक्टिस

Wireless Earbuds कैसे काम करते हैं?

ब्लूटूथ ईयरबड्स रेडियो-फ्रीक्वेंसी सिग्नल से चलते हैं। यह वही तकनीक है जो आपके मोबाइल फोन, टीवी रिमोट या वाई-फाई में इस्तेमाल होती है। यह रेडिएशन नॉन-आयोनाइजिंग प्रकार का होता है यानी यह इतना ताकतवर नहीं होता कि आपके डीएनए को नुकसान पहुंचा सके।

Wireless Earbuds से असली खतरा कहां है?

ईयरबड्स का असली खतरा रेडिएशन से ज्यादा तेज आवाज है। अगर आप लंबे समय तक बहुत तेज वॉल्यूम पर गाने सुनते हैं तो यह आपकी सुनने की क्षमता को कम कर सकता है। एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि 60/60 नियम अपनाएं, यानी 60% से ज्यादा आवाज पर न सुनें और लगातार 60 मिनट से ज्यादा ईयरबड्स का इस्तेमाल न करें।

क्या Wireless Earbuds फट सकता है?

ईयरबड्स के फटने का डर बहुत कम होता है लेकिन अगर बैटरी ओवरहीट हो जाए या नकली/सस्ते ईयरबड्स का इस्तेमाल किया जाए तो खतरा बढ़ सकता है। इसलिए हमेशा ब्रांडेड ईयरबड्स खरीदें, चार्जिंग पर लंबे समय तक न छोड़ें और अगर ईयरबड्स गर्म महसूस हों तो तुरंत इस्तेमाल बंद कर दें।

Wireless Earbuds से कान से जुड़ी दूसरी समस्याएं

ब्लूटूथ ईयरबड्स का ज्यादा इस्तेमाल करने से सिर्फ सुनने की समस्या ही नहींबल्कि और भी दिक्कतें हो सकती हैं।

कान में मैल (Earwax) जमना: लगातार ईयरबड्स लगाने से कान का मैल बाहर नहीं निकल पाता और कान बंद लगने लगता है।

संक्रमण का खतरा: गंदे ईयरबड्स इस्तेमाल करने से बैक्टीरिया कान में जा सकते हैं।

कान दर्द या एलर्जी: कुछ लोगों को ईयरबड्स के मैटीरियल से एलर्जी हो सकती है या लंबे समय तक पहनने से कान में दर्द हो सकता है।

सुरक्षित तरीके से Wireless Earbuds का ऐसे करें इस्तेमाल

  • 60/60 नियम अपनाएं: वॉल्यूम 60% से ज्यादा न रखें और लगातार 60 मिनट से ज्यादा इस्तेमाल न करें।
  • नॉइस कैंसिलिंग ईयरबड्स का इस्तेमाल करें: ताकि बैकग्राउंड शोर कम हो और वॉल्यूम बढ़ाने की जरूरत न पड़े।
  • ब्रेक लें: हर 1 घंटे बाद कम से कम 5-10 मिनट के लिए ईयरबड्स निकाल दें।
  • साफ-सफाई रखें: ईयरबड्स को नियमित रूप से साफ करें ताकि कान में मैल या बैक्टीरिया जमा न हों।
  • कान की जांच कराते रहें: अगर कान में दर्द, बजना (रिंगिंग) या सुनाई देने में दिक्कत हो तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं।
  • लो वॉल्यूम पर सुनें म्यूजिक: ज्यादा आवाज की बजाय धीमी आवाज में सुनना कानों के लिए सुरक्षित होता है।
  • ओवर-इयर का करें इस्तेमाल: जब समय समय तक सुनना हो तो ईयरबड्स की बजाय हेडफोन का इस्तेमाल करें।

वायरलेस ईयरबड्स खतरनाक नहीं हैं लेकिन तेज आवाज और लंबे समय तक इस्तेमाल सुनने की क्षमता को नुकसान पहुंचा सकते हैं। थोड़ा सावधानी बरतकर इस्तेमाल किया जाए तो ज्यादा सुरक्षित है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी WHO, FDA और NIDCD की रिपोर्ट्स पर आधारित है और केवल सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या या डिवाइस से जुड़ी दिक्कत के लिए हमेशा विशेषज्ञ डॉक्टर या अधिकृत सर्विस सेंटर की सलाह लें। ईयरबड्स का उपयोग जिम्मेदारी और सावधानी से करें।

ये भी पढ़ें

Realme P4 Pro, Vivo T4 Pro, iQOO Neo 10R और Nord CE 5G: कौन सा स्मार्टफोन आपके लिए रहेगा बेस्ट, देखें कंपेरिजन
Published on:
28 Aug 2025 01:16 pm
Also Read
View All