लाइफस्टाइल

R Madhavan का बिना जिम के वजन घटाने का सीक्रेट, आप भी ट्राई करें और अपनी फिटनेस जर्नी को आसान बनाएं

R Madhavan: बॉलीवुड के दमदार अभिनेता आर. माधवन ने हाल ही में अपनी फिटनेस जर्नी का ऐसा खुलासा किया, जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए। उन्होंने सिर्फ 21 दिनों में बिना जिम और एक्सरसाइज के अपना वजन कम किया। आइए जानें उनकी इस वेट लॉस जर्नी के बारे में।
2 min read
• •
Updated: 12 Apr 2025, 3:45 PM IST
R Madhavan weight loss diet
R Madhavan weight loss diet

R Madhavan weight loss: आर. माधवन, जो अपनी बेहतरीन पर्सनालिटी और एक्टिंग के कारण आज भी लोगों का दिल जीतते हैं, अपने हेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में रहते हैं। इस बार उन्होंने अपने वजन घटाने की जर्नी साझा की, जो उनके फैंस के लिए चौंकाने वाली रही।

पिछले साल उनकी फिल्म रॉकेट्री के दौरान उनका शानदार ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिला था। एक इंटरव्यू में आर. माधवन ने अपने वजन घटाने के राज़ साझा किए।आइए जानते हैं उनके इन सीक्रेट्स को, ताकि आपकी भी वेट लॉस जर्नी आसान हो सके।

आर. माधवन ने ऐसे कम किया अपना वजन

आर. माधवन ने सोशल मीडिया के एक फेमस पॉडकास्ट में अपनी 21 दिनों की वेट लॉस डाइट का खुलासा किया। उन्होंने बताया, "मैंने सिर्फ वही खाया जो मेरे शरीर के लिए अच्छा था। न कोई एक्सरसाइज़, न दौड़ना, न कोई सर्जरी, न दवाइयां… कुछ भी नहीं।" उन्होंने अपने आहार में इंटरमिटेंट फास्टिंग को शामिल किया और इस दौरान कुछ खास ट्रिक्स अपनाईं।

आर. माधवन की वेट लॉस ट्रिक्स

इंटरमिटेंट फास्टिंग

-खाने को 45-60 बार चबाना (खाने को पीना और पानी को चबाना)

-शाम 6:45 बजे के बाद कुछ न खाना (सिर्फ पका हुआ खाना खाएं)

-सुबह की लंबी सैर और गहरी नींद (सोने से 90 मिनट पहले स्क्रीन टाइम से बचें)

-पर्याप्त पानी और हरी सब्ज़ियों का सेवन

-प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाए रखना

इंटरमिटेंट फास्टिंग कैसे मददगार है?

इंटरमिटेंट फास्टिंग के जरिए अभिनेता ने अपने वजन को कम किया। इसके कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। यह न केवल वजन घटाने में मदद करता है, बल्कि इंसुलिन लेवल को भी कम करता है और दिल की सेहत को बेहतर बनाता है। यह मेटाबोलिज्म को सुधारता है और फैट बर्निंग की प्रक्रिया को तेज करता है।

Updated on:
12 Apr 2025, 3:45 PM IST
Published on: