लाइफस्टाइल

एवोकाडो और किवी जैसे महंगे विदेशी ‘सुपरफूड्स’ को कहें बाय-बाय! ये 5 देसी चीजें सेहत और जेब दोनों के लिए हैं बेस्ट

Indian Superfoods: आज की इस स्टोरी में हम 5 ऐसे देसी सुपरफूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हमारे आस-पास के दुकानों पर बड़ी आसानी से मिल जाते हैं और जिनके सेवन से शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं। लेकिन फिर भी लोग अक्सर इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं।

3 min read
Mar 09, 2026
Indian Superfoods (image credit gemini)

Indian Superfoods: सोशल मीडिया के जमाने में लोग हेल्थ और फिटनेस के नाम पर एवोकाडो, किवी, ब्लूबेरी, चिया सीड्स और ब्रोकली जैसे कई विदेशी फूड्स को सुपरफूड मानकर ज्यादा पैसे खर्च कर अपनी डाइट में शामिल करने लगे हैं। लेकिन सच यह है कि हमारे देश में भी कई देसी फूड्स मौजूद हैं, जो इन विदेशी चीजों जितने ही पौष्टिक हैं और कई मामलों में उनसे ज्यादा फायदेमंद भी हो सकते हैं। खास बात यह है कि ये फूड्स सस्ते, आसानी से मिलने वाले और भारतीय शरीर और मौसम के हिसाब से ज्यादा बेहतर माने जाते हैं।
इसलिए आज की इस स्टोरी में हम 5 ऐसे देसी सुपरफूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हमारे आस-पास के दुकानों पर बड़ी आसानी से मिल जाते हैं और जिनके सेवन से शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं। लेकिन फिर भी लोग अक्सर इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं।

ये भी पढ़ें

Chia Seeds Mistakes: सिर्फ भिगोना ही काफी नहीं! जानिये चिया सीड्स के वो 7 ‘खतरनाक’ कॉम्बिनेशन जो बिगाड़ सकते हैं आपकी सेहत

देसी घी (Desi Ghee)

आजकल लोग कुकिंग के लिए ऑलिव ऑयल का ज्यादा इस्तेमाल करने लगे हैं, लेकिन भारतीय रसोई में देसी घी का उपयोग सालों से होता आया है। देसी घी में कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने में मदद करते हैं। इसलिए खाने में थोड़ा सा देसी घी डालने से न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ता है, बल्कि यह शरीर को आवश्यक पोषण भी प्रदान करता है। यदि सही मात्रा में रोजाना देसी घी का सेवन किया जाए, तो यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाने और शरीर को ताकत देने में मदद करता है।

केला (Banana)

आजकल कई लोग हेल्दी फैट और एनर्जी के लिए तरह-तरह के विदेशी फूड्स खाते हैं, लेकिन भारत में मिलने वाला केला एक ऐसा फल है जो पोटैशियम, फाइबर और कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स से भरपूर है। ये न सिर्फ शरीर को तुरंत एनर्जी देता है, बल्कि आपको एक्टिव भी रखता है। इसलिए सुबह नाश्ते में या वर्कआउट के बाद केला खाने से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। इसके अलावा, रोजाना सही मात्रा में केला खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और वेट कंट्रोल में भी मदद मिल सकती है।

नारियल (Coconut)

आजकल लोग हेल्दी रहने के लिए तरह-तरह के फैंसी अल्कलाइन वाटर जैसी चीजें पीना पसंद करते हैं, लेकिन भारतीय खान-पान में सदियों से इस्तेमाल होते आए नारियल का सेवन करना कम कर दिए है। गर्मियों में नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है, और इसमें मौजूद मलाई पेट के लिए भी अच्छी मानी जाती है। यह कब्ज जैसी परेशानियों में भी राहत दिला सकती है।

बादाम (Almond)

आजकल लोग हेल्दी स्नैक के तौर पर मैकाडामिया नट्स या दूसरे विदेशी ड्राई फ्रूट्स खाते हैं, लेकिन बादाम एक ऐसा देसी ऑप्शन है जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। बादाम में हेल्दी फैट, विटामिन E और ओमेगा फैटी एसिड जैसे जरूरी न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। इसके अलावा अगर आप रोज रात को 4–5 बादाम पानी में भिगोकर सुबह खाते हैं, तो इससे दिमाग तेज होता है और दिल भी हेल्दी रहता है।

आंवला (Amla)

आजकल लोग एंटीऑक्सीडेंट के लिए ब्लूबेरी जैसे विदेशी फलों का सेवन करते हैं, लेकिन भारत में मिलने वाला आंवला भी उतना ही पावरफुल है। आंवला में भरपूर विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। अगर आप अपने डाइट में आंवला को नियमित रूप से शामिल करते हैं, तो इससे न सिर्फ आपका पाचन तंत्र बेहतर होता है, बल्कि बालों और स्किन को भी फायदा मिलता है।

इन बातों का रखें ध्यान (Precautions to Keep in Mind)

ध्यान दें, किसी भी चीज का ज्यादा सेवन शरीर के लिए नुकसानदेह हो सकता है। अगर आप बैलेंस्ड डाइट के साथ इन देसी सुपरफूड्स को अपनी रोज की डाइट में शामिल करते हैं और रेगुलर योग या एक्सरसाइज भी करते हैं, तो लंबे समय तक हेल्दी और फिट बने रह सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Chia Seeds Side Effects: चिया सीड्स खाने वाले सावधान! अगर हैं ये 4 बीमारियां, तो आज ही बंद करें

Updated on:
09 Mar 2026 09:39 am
Published on:
09 Mar 2026 09:34 am
Also Read
View All

अगली खबर