
Wedding Hairstyle Ideas: वेडिंग सीजन में हल्दी, मेहंदी, संगीत और रिसेप्शन जैसे फंक्शन एक के बाद एक आते रहते हैं। ऐसे में आउटफिट और मेकअप के साथ हेयरस्टाइल भी उतना ही मायने रखता है, क्योंकि सही हेयरस्टाइल पूरे लुक को निखार देती है। पर हर फंक्शन के लिए पार्लर जाना मुश्किल होता है और खर्च भी बढ़ता है। ऐसे में आप कुछ सिंपल स्टेप्स फॉलो करके भी घर पर बड़ी आसानी से हेयरस्टाइल बना सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसी 5 हेयरस्टाइल, जो साड़ी, लहंगे और सूट, तीनों के साथ अच्छी लगती हैं।
स्टाइलिंग टिप:साड़ी या सूट के साथ बीच में बना गजरा बन सुंदर लगता है। मेहंदी और हल्दी के लिए ताजे फूलों वाला गजरा चुन सकती हैं।
स्टाइलिंग टिप: शरारा और अनारकली सूट के साथ हाफ-अप अच्छा लगता है। अगर चेहरा चौड़ा हो, तो पफ को ज्यादा ऊंचा न बनाएं।
स्टाइलिंग टिप: हल्दी और मेहंदी जैसे फंक्शन में साइड ब्रेड के साथ फूल लगाने से देसी लुक आता है।
स्टाइलिंग टिप: रिसेप्शन या कॉकटेल पार्टी में गाउन या साड़ी के साथ ये लुक क्लासी दिखता है। बड़े झुमके पहनने पर चेहरा और खिलकर दिखता है।