Molossia: मोलोसिया दुनिया का सबसे छोटा देश है। इसे मजाकिया देश भी कहते हैं। मोलोसिया में मछली, तंबाकू, प्याज बैन हैं। चलिए मोलोसिया के बारे में खास बातें जानते हैं।
Molossia: हम एक अनोखे देश की बात करने जा रहे हैं। जहां पर प्याज, मछली तक बैन है। इतना ही नहीं आप टॉम क्रूज की फिल्में भी नहीं देख सकते हैं। अगर आप कानून तोड़ा तो इसके लिए आपको जेल भी जाना जा सकता है। ये देश बेहद सुंदर है और लोग यहां घूमने-फिरने जाते भी हैं। लेकिन, इसकी अतरंगी बैन (Molossia Funny Rules) नीति के कारण शायद आप यहां पर बस नहीं सकते। चलिए, हम आज जानते हैं कि इस मोलोसिया में लोग कैसे रहते हैं और मोलोसिया के लिए क्या खाना पसंद करते हैं?
मोलोसिया (Republic of Molossia) एक माइक्रोनेशन (सबसे छोटा देश) है, जो संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के नेवाडा राज्य में स्थित है। मोलोसिया, डेटन (Dayton), नेवाडा में स्थित है, जो अमेरिकी शहर रिनो (Reno) के पास है। यह अमेरिका के भीतर ही एक स्वघोषित "देश" है, इसे किसी भी आधिकारिक सरकार या संयुक्त राष्ट्र (UN) द्वारा मान्यता नहीं मिली है। इसे मजाकिया देश भी कहा जाता है।
इसको केविन बॉ (Kevin Baugh) ने स्वतंत्र राष्ट्र घोषित किया है। ये खुद को यहां का राष्ट्रपति भी बताते हैं। इनकी इस तरह के कानूनी फैसले को लेकर भी मीडिया में चर्चा रहती है।
कहा जाता है कि यहां के राष्ट्रपति को प्याज, कैटफिश, टॉम क्रूज की फिल्में पसंद नहीं है। इसलिए केविन बॉ ने स्वघोषित देश में इन चीजों को बैन कर रखा है। हालांकि, यहां घूमने जाने वालों को इन नियमों का पालन करना होता है। अगर कोई नियम तोड़ता है तो उस पर कार्रवाई भी होती है।
ये दुनिया का सबसे छोटा देश (world's smallest country) इसलिए भी है क्योंकि, यहां की आबादी 32 है। यहां पर सिर्फ 32 लोग रहते हैं। साथ ही आप इस देश के सभी घरों को आसानी से घूम फिर सकते हैं। क्योंकि, 32 घर घूमने में टाइम ही कितना लगेगा।
अगर आप मोलोसिया की यात्रा करना चाहते हैं तो बिल्कुल करें। यहां पर जाने के लिए मनाही नहीं है। यहां पर घूमने फिरने के लिए कुछ जगह है। हालांकि, इस देश को आप 10-15 मिनट में घूम सकते हैं।
यहां के लोग चाहकर भी बैन चीजों को नहीं खा सकते हैं। यहां के लोगों को कुकीज (Cookies), पास्ता और इतालवी खाना पसंद है। राष्ट्रपति केविन बॉ को पास्ता और इटालियन व्यंजन बेहद पसंद हैं। यहां के लोग हल्के भोजन को खाना पसंद करते हैं।
मोलोसिया के राष्ट्रपति को शांति पसंद है। केविन बॉ मजाकिया भी हैं। इसलिए यहां के लोग शांतिपूर्ण जीवन जीते हैं। अगर आप शांति के साथ किसी रोचक देश की यात्रा करने की सोच रहे हैं तो यहां पर जा सकते हैं।
आपको ये जानकारी कैसी लगी, आप कमेंट करके बता सकते हैं। साथ ही ऐसी रोचक स्टोरीज को पढ़ने के लिए लाइफस्टाइल न्यूज (Lifestyle News) सेक्शन पर जाना ना भूलें।