लाइफस्टाइल

प्राइवेट जेट से लेकर रॉल्स रॉयस तक: अजय देवगन के जन्मदिन पर जानें उनकी लग्जरी लाइफ और यंग दिखने का राज

Ajay Devgn Birthday Fitness and Lifestyle: आज के इस लेख में जानते हैं कि आखिर बॉलीवुड के ये 'सिंघम' खुद को फिट रखने के लिए क्या करते हैं और वह कितनी लग्जरी लाइफ जीते हैं।

2 min read
Apr 02, 2026
Ajay Devgn| image credit gemini

Ajay Devgn Birthday Fitness and Lifestyle: बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। पिछले तीन दशकों से हिंदी सिनेमा पर राज करने वाले अजय उन चुनिंदा एक्टर्स में से हैं, जो अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी शानदार फिटनेस के लिए भी मशहूर हैं। यही वजह है कि 57 साल की उम्र में भी जब वह पर्दे पर एक्शन करते हैं, तो उनकी फुर्ती देखकर फैंस तालियां और सीटियां बजाने से खुद को रोक नहीं पाते। आज के इस लेख में आइए जानते हैं कि आखिर बॉलीवुड के सिंघम कहे जाने वाले अजय देवगन खुद को फिट रखने के लिए क्या करते हैं और वह कितनी लग्जरी लाइफ जीते हैं।

ये भी पढ़ें

अक्षय खन्ना ने ‘दृश्यम 3’ को किया टाटा बाय-बाय, अब फिल्म में इस एक्टर की धांसू एंट्री

अनुशासन ही है असली फिटनेस का राज

अजय देवगन की फिटनेस का सबसे बड़ा राज जिम में घंटों पसीना बहाना नहीं, बल्कि उनकी लाइफ का अनुशासन है। मीडिया में अक्सर देखने को मिलता है कि ज्यादातर फिल्मी सितारे देर रात तक पार्टियों और इवेंट्स में बिजी रहते हैं, लेकिन अजय देवगन इससे बिल्कुल अलग हैं। वह ज्यादातर खाली समय परिवार के साथ या अकेले बिताना पसंद करते हैं।
अजय देवगन ने अपने कई इंटरव्यू में फिटनेस से जुड़े सवालों पर बताया है कि वह अक्सर सुबह 5 बजे से पहले उठ जाते हैं, जिससे उन्हें वर्कआउट और शूटिंग के लिए काफी समय मिल जाता है। वह भारी-भरकम मसल्स बनाने के बजाय फंक्शनल ट्रेनिंग पर ध्यान देते हैं, जो उनके शरीर को लचीला और फुर्तीला बनाए रखती है। खाने-पीने के मामले में वह किसी भी तरह के बाहरी सप्लीमेंट्स के बजाय घर के बने सादे खाने को पसंद करते हैं। प्रोटीन के लिए वह नेचुरल चीजों पर भरोसा करते हैं और कोशिश करते हैं कि रात का खाना सूरज ढलने के कुछ ही देर बाद खा लें। यही वजह है कि इस उम्र में भी वह कठिन स्टंट खुद ही करते हैं।

प्राइवेट जेट और महंगी कारों का शौक

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिटनेस के अलावा अगर लग्जरी लाइफ की बात करें, तो अजय देवगन का नाम भी टॉप लग्जरी लाइफस्टाइल वाले अभिनेता में आता है, हालांकि उन्हें दिखावा करना पसंद नहीं है। अभिनेता के पास अपना खुद का प्राइवेट जेट (Hawker 800) है और उनका कार कलेक्शन भी किसी सपने जैसा है। उनके पास 7 करोड़ रुपये की Rolls-Royce Cullinan जैसी बेहद महंगी कार है। इसके अलावा उनके गैरेज में मसेराती (Maserati) और रेंज रोवर (Range Rover) जैसी शानदार गाड़ियां मौजूद हैं, जो उनकी दमदार पर्सनालिटी और पसंद को दिखाती हैं।

ये भी पढ़ें

कोर्ट पर बेवजह बोझ न बनें, पहले खुद पहल करें…अभिनेता अजय देवगन की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट

Published on:
02 Apr 2026 05:00 am
Also Read
View All

अगली खबर