लाइफस्टाइल

Alia Bhatt Sister Engagement : आलिया भट्ट की बहन इंटरनेशनल तैराक से की सगाई, कौन है Ishaan Mehra?

Alia Bhatt Sister Engagement : एक्ट्रेस आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट ने सगाई करके फैंस को खुशखबरी दी है। जानिए, बॉलीवुड की पटकथा लेखिका और प्रोड्यूसर शाहीन भट्ट के पार्टनर ईशान मेहरा कौन हैं (Ishaan Mehra Kaun Hai) ?

2 min read
Apr 18, 2026
Alia Bhatt Sister Engagement
Photo - Shaheen Bhatt/Instagram

Alia Bhatt Sister Engagement : एक्ट्रेस आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट ने सगाई करके फैंस को खुशखबरी दी है। शाहीन अपनी सगाई की 5 तस्वीरें भी शेयर की हैं। शाहीन की इंगेजमेंट (Shaheen Bhatt) वाली पोस्ट पर बॉलीवुड सितारे जमकर बधाईयां दे रहे हैं। बॉलीवुड की पटकथा लेखिका और प्रोड्यूसर शाहीन भट्ट के पार्टनर ईशान मेहरा कौन हैं (Ishaan Mehra Kaun Hai) ?

आइए, रणबीर कपूर के साढू के बारे में कुछ खास बातें जानते हैं-

Alia Bhatt Sister Engagement Pics | शाहीन भट्ट की सगाई वाली तस्वीरें

शाहीन ने इंगेजमेंट की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करके लिखा है- "हो सकता है कि एक-दूसरे को पसंद करने वाली इस पूरी बात में हमने कुछ ज्यादा ही कर दिया हो।"

शाहीन ईशान ने बड़े ही सिंपल तरीके से सगाई की है। तस्वीर में दोनों अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं और इंगेजमेंट रिंग भी दिखा रहे हैं। ये तस्वीरें भी उनके चाहने वालों को पसंद आ रही है।

Who Is Ishaan Mehra | ईशान मेहरा के बारे में जानिए

ईशान मेहरा फिल्मी दुनिया से नहीं हैं। वो प्रोफेशनल स्पोर्ट्स पर्सन और कोच भी हैं। साथ ही लोगों को ऑनलाइन व ऑन ग्राउंड ट्रेनिंग देने का काम करते हैं। अब वो पूरी तरह से इसी फिल्ड में कार्य कर रहे हैं।

पूर्व इंटरनेशनल तैराक हैं ईशान

बताया जा रहा है कि वो पूर्व इंटरनेशनल तैराक (International swimmer) रह चुके हैं। यूथ एशियन गेम्स (Youth Asian Games) में वो भारत की ओर से तैराकी कर चुके हैं।

इस फेमस जिम से जुड़े हैं

ईशान फिलहाल सोहराब खुशरुशाही के SOHFIT से जुड़े हुए हैं। खास बात यह है कि आलिया भट्ट ने इसी जिम में सालों तक ट्रेनिंग ली थी। शाहीन अक्सर उनके साथ वर्कआउट पार्टनर के तौर पर शामिल होती हैं।

पिछले साल ऑफिशियल किया था रिलेशनशिप

बता दें, इस कपल ने पिछले साल ईशान के जन्मदिन पर अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल किया था। इस साल दोनों ने सगाई भी कर ली। फैंस कमेंट कर रहे हैं कि इस रफ्तार से अगले साल शादी भी हो जाएगी।

शाहीन ने लिखीं हैं फिल्में

शाहीन ने 'सन ऑफ सरदार' जैसी मूवी के स्क्रीनप्ले को को-राइट किया है। उन्होंने 'राज 3' के सेट पर असिस्टेंट के तौर पर काम किया। फिलहाल, वह आलिया की प्रोडक्शन कंपनी, 'इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस' की को-हेड हैं। ओटीटी के लिए भी काम कर रही हैं।

Published on:
18 Apr 2026 12:05 pm