लाइफस्टाइल

भीख नहीं, मौका चाहिए: पढ़िए जयपुर के एक ट्रांसजेंडर के नजराना मांगना छोड़कर नौकरी करने की सफलता की कहानी

Transgender Success Story: आज की स्टोरी में हम एक ट्रांसजेंडर की सक्सेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने अपने दम पर, घर वालों के एक्सेप्ट न करने के बाद, सड़क पर नजराना मांगने से लेकर नौकरी पाने तक का पूरा सफर तय किया है।

2 min read
Jun 22, 2026
Transgender Job Struggle, Inspiring Stories Of Transgender
Alia Rathore सक्सेस जर्नी (file photo) image credit instagram-anishbhagatt

Transgender Alia Rathore Inspiring Journey: सड़कों पर ट्रैफिक सिग्नल पर आपने कभी न कभी ट्रांसजेंडर को आशीर्वाद और दुआओं के बदले नजराना मांगते जरूर देखा होगा। ऐसे में ज्यादातर लोगों को लगता है कि ये अपनी मर्जी और पसंद से ऐसा करते हैं, लेकिन आज की स्टोरी में हम एक ऐसे शख्स की बात करेंगे जो घर वालों के एक्सेप्ट न करने के चलते घर छोड़ने के बाद सड़कों पर नजराना मांग रही थीं, लेकिन अब अपनी मेहनत के दम पर नौकरी पाकर इज्जत की जिंदगी जी रही हैं।

“मुश्किल जिंदगी जी सकती हूं लेकिन झूठी नहीं”

आलिया राठौर की सक्सेस स्टोरी इंस्टाग्राम पर Anish Bhagat ने शेयर की है। वीडियो में बताते हैं कि 23 साल की आलिया आज अपनी मेहनत के दम पर उस जिंदगी से बाहर निकल आई हैं। आलिया की कहानी सिर्फ एक नौकरी मिलने की नहीं है, बल्कि सम्मान से जीने के संघर्ष की है।

भगत द्वारा आलिया से परिवार के बारे में पूछने पर आलिया बताती हैं कि परिवार से स्वीकार्यता न मिलने के बाद जब वे अकेली हुईं, तो उन्होंने अपनी सच्चाई के साथ जीना चुना। वे कहती हैं, "लकी हूं मैं कि मैं मुश्किल जिंदगी जी सकती हूं, पर झूठी नहीं।" सिग्नल पर हाथ फैलाना उनकी मजबूरी थी, लेकिन आलिया का सपना कुछ और ही था।

मॉल में मेकअप सेल्स की जॉब

उन्हें कई बार कोशिश करने के बाद जब पहली बार उन्हें एक मॉल में मेकअप सेल्स की जॉब के लिए फाइनल इंटरव्यू का मौका मिला तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। ये उनके लिए सिर्फ एक नौकरी नहीं, बल्कि अपनी पहचान बनाने का एक जरिया बना।

"बस हमें मौका दे दो"

इंटरव्यू वाले दिन करीब 35 मिनट चले इंटरव्यू के बाद जब आलिया बाहर आईं, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। साथ ही उनकी पहली ख्वाहिश थी कॉफी पीना, जिसे उन्होंने अब तक सिर्फ बाहर से ही देखा था। आलिया का ये सफर उन सभी के लिए एक आईना है जो कहते हैं हम क्या कर सकते हैं। आलिया अपने पहले के जीवन के बारे में बात करते हुए कहती हैं, "सिग्नल पर मांगना किसको अच्छा लगता है? हम बहुत आगे जा सकते हैं, बस मौका दे दो।"

Alia Bhatt की बहुत बड़ी फैन हैं आलिया 

आलिया ने अपने कमरे में एक्ट्रेस आलिया भट्ट के कई सारे फोटो दीवारों पर लगाने के साथ ही अपना नाम भी अभिनेत्री के नाम पर रखा है।

इंस्टाग्राम वीडियो में आलिया इंटरव्यू से एक दिन पहले नर्वस थीं, लेकिन फिर भी उनके दोस्त उनके लिए काफी ज्यादा खुश थे। जिसे देख भगत ने जब पूछा कि नौकरी मिलने से पहले इतनी खुश क्यों हैं, तो उनका जवाब दिल छू लेने वाला था, "हमें तो इंटरव्यू तक का मौका ही नहीं मिलता। हमारे लिए तो ये मौका मिलना ही बहुत बड़ी बात है।"

Published on:
22 Jun 2026 03:59 pm