अंबेडकर जयंती 2026: आज के इस लेख में, हम अंबेडकर जयंती के मौके पर सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए कुछ संदेश और मैसेज साझा कर रहे हैं, जिन्हें आप पोस्ट करके बाबासाहेब को अपनी श्रद्धांजलि दे सकते हैं।
Ambedkar Jayanti 2026 Wishes: आज 14 अप्रैल 2026 को बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही है। मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव में जन्मे भीमराव रामजी आंबेडकर (Bhimrao Ramji Ambedkar) ने अपनी कड़ी मेहनत और पढ़ाई के दम पर पूरी दुनिया में अपनी एक खास पहचान बनाई हैं।
एक महान अर्थशास्त्री, कानून के जानकार और समाज सुधारक के रूप में बाबासाहेब ने न केवल भारतीय संविधान का ढांचा तैयार किया, बल्कि आजाद भारत के हर नागरिक को समानता, आजादी और भाईचारे के अधिकार से जोड़ा। उन्होंने हमेशा यह सिखाया कि शिक्षा के जरिए ही हम समाज में सिर उठाकर जी सकते हैं। बाबासाहेब ने छुआछूत और भेदभाव के खिलाफ आजीवन लड़ाई लड़ी और सबको एक साथ मिलकर रहना सिखाया। आज का दिन उनके इन्हीं महान कामों को याद करने और उन्हें नमन करने का है। इसीलिए आज के इस लेख में, हम अंबेडकर जयंती के मौके पर सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए कुछ संदेश और मैसेज साझा कर रहे हैं, जिन्हें आप पोस्ट करके बाबासाहेब को श्रद्धांजलि दे सकते हैं।