Ranveer Brar Special Peshawari Chole Recipe: अगर आप उन लोगों में शामिल हैं जिन्हें छोले पसंद हैं लेकिन हमेशा एक ही तरह के छोले खाकर बोर हो गए हैं। ऐसे में आइए कुछ नया ट्राई करने की सोच रहे हैं तो शेफ रणवीर बरार द्वारा शेयर की गई पेशावरी छोले की रेसिपी आपके लिए है। आइए जानते हैं आप इसे घर पर कैसे बना सकते हैं।
छोले उबालने के लिए जरूरी सामग्री
- 2 बड़े चम्मच तेल
- 4-5 सूखी कश्मीरी लाल मिर्च
- 4-5 लहसुन की कलियां
- 500 ग्राम छोले (रात भर भीगे हुए)
- ⅓ कप मूंग दाल (धुली हुई)
- पानी (आवश्यकता अनुसार)
- नमक (स्वादानुसार)
छोले में रंग और स्वाद के लिए मसाले की पोटली के लिए सामग्री
- 2-3 हरी इलायची और 2-3 बड़ी इलायची
- 5-6 काली मिर्च के दाने
- 1 बड़ा चम्मच चायपत्ती
छोले की ग्रेवी तैयार करने के लिए सामाग्री
- 1 इंच अदरक (छिला और मोटा कटा हुआ)
- ¼ कप घी
- 8-9 बड़े टमाटर (बीच से कटे हुए)
- 3-4 हरी मिर्च (कम तीखी और मोटी कटी हुई)
- 1 बड़ा चम्मच धनिये के डंठल और जड़ें (कटी हुई)
- नमक (स्वादानुसार)
- 2 तेज पत्ते
- ½ इंच दालचीनी का टुकड़ा
- तैयार किया हुआ मसाला
- पके हुए छोले
- तैयार किया हुआ तीरा
- 2 छोटे चम्मच कसूरी मेथी (क्रश की हुई)
छोले के लिए मसाला तैयार करने के लिए खड़े मसाले
- 2-4 बड़े चम्मच काली मिर्च के दाने
- 1 बड़ा चम्मच साबुत धनिया
- 1 बड़ा चम्मच जीरा
- 7-8 लौंग
- 7-8 बड़ी इलायची
- 9-10 हरी इलायची
- 1 जावित्री
- नमक (स्वादानुसार)
चटनी बनाने के लिए सामाग्री
- 2 बड़े टमाटर (क्यूब्स में कटे हुए)
- ⅓ कप ताजी पुदीने की पत्तियां
- ½ कप हरा धनिया (मोटा कटा हुआ)
- 1 इंच अदरक (छिला और मोटा कटा हुआ)
- 4-5 हरी मिर्च (कटी हुई)
- 2 बड़े चम्मच सूखे अनारदाने
- नमक (स्वादानुसार)
- ½ मध्यम प्याज (बीच से कटा हुआ)
- 1 बड़ा चम्मच तेल
पनीर और हरी मिर्च फ्राई करने के लिए जरुरी समाग्री
- 100 ग्राम पनीर (क्यूब्स में कटा हुआ)
- 2 बड़े चम्मच घी
- 5-6 हरी मिर्च (तीखी और बीच से चीरा लगी हुई)
- मैरिनेट किया हुआ पनीर
- ½ छोटा चम्मच देगी लाल मिर्च पाउडर
पनीर मैरिनेशन के लिए सामग्री
- 100 ग्राम पनीर (क्यूब्स में कटा हुआ)
- ½ छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- नमक (स्वादानुसार)
तड़का लगाने के लिए सामाग्री
- ¼ कप तेल
- 2 इंच अदरक (छिला हुआ और लच्छे में कटा हुआ)
- 2-3 हरी मिर्च (कम तीखी और कटी हुई)
- 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 1 छोटा चम्मच देगी लाल मिर्च पाउडर
- थोड़ा सा पानी
गार्निशिंग के लिए जरूरी समाग्री
- तैयार की हुई सूखी अनारदाना चटनी
- छोटा प्याज (स्लाइस में कटा हुआ)
- तली हुई हरी मिर्च
- तला हुआ पनीर
- तैयार किया हुआ तीरा
- धनिया पत्ती
- उबले हुए अंडे (बीच से कटे हुए, वैकल्पिक)
पेशावरी छोले बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप विधि
कुकर में भीगे हुए छोले, मूंग दाल, 2 चम्मच तेल, 4-5 सूखी कश्मीरी लाल मिर्च और 4-5 लहसुन की कलियां डालें। इसके साथ ही एक मलमल के कपड़े में हरी इलायची, बड़ी इलायची, काली मिर्च और चायपत्ती की पोटली बनाकर कुकर में डालें। नमक और पानी डालकर छोलों को अच्छी तरह उबाल लें।
काली मिर्च, साबुत धनिया, जीरा, लौंग, बड़ी इलायची, छोटी इलायची और जावित्री को हल्का गर्म करके दरदरा पीस लें।
एक कड़ाही में घी गर्म करें। इसमें अदरक, टमाटर, हरी मिर्च, धनिये के डंठल, तेज पत्ता, दालचीनी और नमक डालकर टमाटर गलने तक पकाएं। इसके बाद तैयार किया हुआ पिसा मसाला डालकर तब तक भूनें जब तक घी अलग न होने लगे।
कड़ाही के मसाले में उबले हुए छोले मिलाएं। थोड़े छोलों को कड़ाही में ही मैश कर लें ताकि ग्रेवी गाढ़ी हो जाए और ऊपर से कसूरी मेथी डालें।
एक अलग पैन में तेल गर्म करें। इसमें अदरक के लच्छे, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट और देगी लाल मिर्च पाउडर डालकर 'तीरा' तैयार करें।
टमाटर, पुदीना, हरा धनिया, अदरक, हरी मिर्च, अनारदाना, नमक, प्याज और तेल को पीसकर चटनी बना लें।
पनीर के टुकड़ों को नमक और अदरक-लहसुन पेस्ट के साथ घी में हरी मिर्च डालकर फ्राई कर लें।
सर्व करते समय छोले के ऊपर तैयार चटनी, कटा हुआ प्याज, फ्राई की हुई मिर्च, पनीर और धनिया पत्ती डालकर परोसें।