लाइफस्टाइल

Rajasthan Tourism: मानसून 2026 में घूमने के लिए बेस्ट हैं बांसवाड़ा की ये 5 जगहें, माही डैम से आनंद सागर झील तक करें एक्सप्लोर

Banswara Tourist Places: मानसून 2026 में अगर आप ऐसी जगह घूमना चाहते हैं, जहां प्रकृति, इतिहास और धार्मिक आस्था तीनों का अनुभव एक साथ मिले, तो आप बांसवाड़ा का ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
2 min read
Jul 21, 2026
,Mahi Dam Banswara, Anand Sagar Lake Banswara
Banswara Tourist Places (representative image) image credit gemini

Banswara Me Ghumne Ki Jagah: अगर आप आने वाले दिनों में शहर की भीड़भाड़ से दूर किसी शांत और खूबसूरत जगह पर ट्रिप प्लान करने की सोच रहे हैं, तो बांसवाड़ा जा सकते हैं। यह जगह अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, झीलों, पहाड़ियों, पुराने मंदिरों और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए जानी जाती है। इसके अलावा इसे "सौ द्वीपों का शहर" भी कहा जाता है। आइए जानते हैं बांसवाड़ा की 5 फेमस जगहों के बारे में, जिन्हें आप अपनी ट्रिप के दौरान एक्सप्लोर कर सकते हैं।

आनंद सागर झील

आनंद सागर झील, जिसे बाई तालाब भी कहा जाता है, बांसवाड़ा की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। इस झील का निर्माण महारावल जगमल सिंह की रानी लांची बाई ने कराया था। झील के आसपास कल्पवृक्ष के पेड़ मौजूद हैं, जिनके बारे में मान्यता है कि यहां आने वाले लोगों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

माही डैम

माही नदी की वजह से बांसवाड़ा को "सौ द्वीपों का शहर" कहा जाता है। माही बजाज सागर परियोजना के तहत यहां डैम और नहरों का निर्माण किया गया है। बारिश के मौसम में जब डैम के गेट खोले जाते हैं, तब यहां का नजारा बेहद खूबसूरत हो जाता है। प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह जगह परफेक्ट है।

कागदी पिकअप वियर

शहर से करीब 3 किलोमीटर दूर रतलाम रोड पर स्थित कागदी पिकअप वियर परिवार के साथ घूमने के लिए बेहतरीन जगह है। यहां खूबसूरत गार्डन, फव्वारे और यहां का शांत माहौल लोगों को काफी ज्यादा पसंद आता है। शाम के समय यहां दोस्तों या परिवार के साथ घूमने का अलग ही आनंद मिलता है।

सिटी पैलेस

राज मंदिर, जिसे सिटी पैलेस भी कहा जाता है, 16वीं शताब्दी में बनाया गया था। यहां से पूरे बांसवाड़ा शहर का सुंदर दृश्य दिखाई देता है। राजपूत शैली में बने इस महल की वास्तुकला आज भी लोगों को आकर्षित करती है।

जुआ फॉल्स

अगर आपको झरने और प्राकृतिक सुंदरता पसंद है, तो जुआ फॉल्स आप जा सकते है। यह झरना बारिश के मौसम में अपने पूरे रूप में दिखाई देता है। चारों तरफ हरियाली और शांत वातावरण इस जगह को पिकनिक और वीकेंड ट्रिप के लिए खास बनाते हैं। यहां आने वाले पर्यटक प्रकृति के बीच सुकून के कुछ पल बिताते हैं।

Updated on:
21 Jul 2026 05:24 pm
Published on:
21 Jul 2026 05:24 pm