Cucumber Water Benefits: गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने और चेहरे पर गजब का निखार लाने के लिए खीरे का पानी आपके लिए बेस्ट है। जानिए रोज खाली पेट खीरे का पानी पीने से शरीर में क्या बड़े बदलाव आते हैं और इसे बनाने का तरीका क्या है।
Cucumber Water Benefits: गर्मी के मौसम में खुद को हाइड्रेटेड रखना आसान नहीं होता है। हम अक्सर प्यास बुझाने के लिए बाजार वाली कोल्ड ड्रिंक्स या टेट्रा पैक वाले जूस पी लेते हैं, जो शरीर को फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी खीरे के पानी पिया है?
यह सिर्फ एक पानी नहीं है, बल्कि सेहत और खूबसूरती का राज है। बड़े-बड़े फिट सेलिब्रिटीज से लेकर फिटनेस फ्रीक्स तक, आजकल हर कोई इस पानी को ही पीता है। आइए जानते हैं कि अगर आप रोजाना नियम से खीरे वाला पानी पीते हैं, तो आपके शरीर में कौन से बदलाव आ सकते हैं और इसे हीलिंग ड्रिंक क्यों कहा जाता है।
गर्मी में महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और पार्लर के चक्कर काटने से बेहतर है कि आप अपने घर पर ही घरेलू नुस्खे से शरीर को अंदर से साफ रखे। खीरे में विटामिन-C और बीटा-कैरोटीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। जब आप खीरे का पानी पीते हैं, तो यह शरीर के खून को साफ करने और गंदगी निकालने में मदद करता है। इसका सीधा असर आपकी स्किन पर दिखता है। इससे न सिर्फ चेहरे के दाग-धब्बे और मुहासे कम होते हैं, बल्कि आपकी त्वचा अंदर से हाइड्रेटेड रहती है।
अगर आप भी पेट के फैट (Belly Fat) से परेशान हैं, तो खीरे का पानी आपका लिए बेस्ट है। इसमें कैलोरी न के बराबर होती है। कई बार हमें प्यास लगती है और हम उसे भूख समझकर कुछ अनहेल्दी खा लेते हैं। खीरे का पानी आपके पेट को भरा-भरा महसूस कराता है, जिससे आप फालतू के खाने से बच सकते हैं। यह आपके मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है, जिससे वजन घटाने की प्रक्रिया तेज हो जाती है।
हड्डियों को मजबूत करने के लिए सिर्फ कैल्शियम ही काफी नहीं है, विटामिन-K भी बहुत जरूरी है। खीरे में विटामिन-K भरपूर मात्रा में होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। बस याद रखें कि पानी पीने के साथ-साथ उसमें घुले हुए खीरे के टुकड़ों को भी चबाकर खाएं, ताकि पूरा पोषण मिल सके। खीरे को छिलके के साथ ही काटकर पानी में मिलाएं।
आजकल के खान-पान में सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर का खतरा ज्यादा रहता है। खीरे में पोटैशियम होता है, जो शरीर से फालतू सोडियम को बाहर निकालने निकालने का काम करता है। इससे आपकी ब्लड वेसल्स (Blood Vessels) रिलैक्स रहती हैं और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। यह आपके दिल की सेहत के लिए भी एक बेहतरीन टॉनिक है।
खीरे का पानी एक नैचुरल डिटॉक्स ड्रिंक है। रोज सुबह खाली पेट पीने से पेट में भारीपन, कब्ज और एसिडिटी की समस्या दूर होती है। यह शरीर के पीएच (pH) लेवल को भी बैलेंस रखता है।