लाइफस्टाइल

Blue Flag Beaches in India: बेहद खास हैं भारत के 7 सबसे खूबसूरत समुद्र तट, मिला है ब्लू फ्लैग का टैग 

Best Blue Flag Beaches in India: अगर आप किसी साफ, सुंदर और सुरक्षित बीच पर घूमने की योजना बना रहे हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा कहां जाएं, तो आप भारत के इन 7 'ब्लू फ्लैग' (Blue Flag) समुद्र तट पर जा सकते हैं।

2 min read
May 20, 2026
भारत के सबसे साफ बीच| image credit grok and instagram

Blue Flag Beaches in India : अगर आप समर वेकेशन 2026 में बेहद खास समुद्र तट पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो हमारी आज की यह स्टोरी आपके काम आ सकती है। आज के स्टोरी में हम भारत के उन 7 'ब्लू फ्लैग' (Blue Flag) इंटरनेशनल सर्टिफाइड बीच के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां सफाई, सुरक्षा और पर्यावरण का खास ध्यान रखा जाता है।

ब्लू फ्लैग, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त एक इको-लेबल है जिसे 33 मानदंडों के आधार पर प्रदान किया जाता है। इसलिए, इन बीच को दुनिया भर में उनकी क्लीनलीनेस और बेहतर मैनेजमेंट के लिए जाना जाता है।

ये भी पढ़ें

Couple Trip Plan: दिसंबर में घूमने के लिए राजस्थान की 5 बेहतरीन जगहें, जहां पहुंचते ही पार्टनर बोल पड़ेगी ‘WOW’

गोल्डन बीच (Golden Beach), ओडिशा

यह ओडिशा के पुरी में स्थित है और मशहूर जगन्नाथ मंदिर से सिर्फ 2 किलोमीटर दूर है। बंगाल की खाड़ी के किनारे बसा यह बीच अपनी सुनहरी रेत और साफ पानी के लिए 'ब्लू फ्लैग' का दर्जा पा चुका है। यहां रेत का रंग ऐसा है कि सुबह और शाम को सूरज की रोशनी में यह सोने की तरह चमकती है।

राधानगर बीच (Radhanagar Beach), अंडमान और निकोबार

यह अंडमान के स्वराज द्वीप पर है, जिसे 'बीच नंबर 7' भी कहते हैं। अपनी सफेद रेत और नीले पानी के लिए मशहूर इस बीच को टाइम मैगजीन ने 'एशिया का सबसे बेहतरीन बीच' बताया था। यह जगह तैराकी और स्नोर्कलिंग के लिए बेस्ट है। यहां पहुंचने के लिए हैवलॉक जेटी उतरकर टैक्सी या ऑटो से लगभग 11 किलोमीटर की दूरी तय करनी होती है।

कप्पड बीच (Kappad Beach), केरल

कोझिकोड (कालीकट) शहर से 20 किलोमीटर उत्तर में स्थित यह बीच अपनी शांति के लिए जाना जाता है। इतिहास के पन्नों में इसका खास महत्व है क्योंकि वास्को दा गामा ने 1498 में यहीं कदम रखा था। अगर आप भीड़-भाड़ से दूर सुकून भरी जगह ढूंढ रहे हैं, तो यह बेस्ट ऑप्शन है।

शिवराजपुर बीच (Shivrajpur Beach), गुजरात

द्वारका में स्थित यह गुजरात का पहला 'ब्लू फ्लैग' बीच है। द्वारकाधीश मंदिर से इसकी दूरी 12-15 किलोमीटर है। यहां आप तैराकी के साथ-साथ स्कूबा डाइविंग, जेट स्की और बनाना राइड जैसे वॉटर स्पोर्ट्स का मजा ले सकते हैं। यहां का कचरा प्रबंधन और इको-फ्रेंडली इंतजाम इसे एक बेहतरीन टूरिस्ट स्पॉट बनाते हैं। यहां का नजदीकी रेलवे स्टेशन द्वारका है।

पाडुबिद्री बीच (Padubidri Beach), कर्नाटक

उडुपी जिले में स्थित यह बीच अपनी स्वच्छता के लिए जाना जाता है। यह उडुपी शहर से 25 किलोमीटर और मैंगलोर से 45 किलोमीटर दूर है। अगर आप ऐसी जगह जाना चाहते हैं जहां ज्यादा भीड़ न हो और एकदम शांत माहौल हो, तो यह बीच परफेक्ट है।

ऋषिकोंडा बीच (Rushikonda Beach), आंध्र प्रदेश

विशाखापत्तनम से 8 किलोमीटर दूर यह बीच अपनी सुनहरी रेत और वॉटर स्पोर्ट्स जैसे पैरासेलिंग के लिए काफी फेमस है। चारों तरफ से पहाड़ियों और हरियाली से घिरा यह बीच फैमिली ट्रिप के लिए बहुत अच्छा है।

कासरगोड बीच (Kasarkod Beach), कर्नाटक

यह अरब सागर के किनारे कर्नाटक में स्थित है और ऐतिहासिक बेकल किले के करीब है। यह उन लोगों के लिए बहुत अच्छी जगह है जो शांति पसंद करते हैं। यहां प्रवासी कछुए भी देखे जा सकते हैं। यहां पहुंचने के लिए मंगलौर हवाई अड्डा सबसे नजदीक है, जो यहां से 50 किलोमीटर दूर है।

बता दें, देश में ब्लू फ्लैग प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले समुद्र तटों की कुल संख्या 12 है। यहां पर घूमना-फिरना वाकई मजेदार हो सकता है।

Published on:
20 May 2026 01:08 pm
Also Read
View All