लाइफस्टाइल

क्या आपकी Tight Ponytail बन रही है गंजेपन की वजह? डॉक्टर से जानें कौन से Hairstyles हैं Safe

Best Hairstyles for Healthy Hair: क्या आपकी टाइट पोनीटेल और ड्रैडलॉक्स बन रहे हैं बाल झड़ने की वजह? डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. नेहा खुराना से जानें कौन से हेयरस्टाइल बालों के लिए सुरक्षित हैं।
2 min read
May 31, 2026
Best Hairstyles to Prevent Traction Alopecia, Best Hairstyles for Healthy Hair
बालों को झड़ने से बचाने के लिए सही स्टाइल (representative image) | image credit gemini

Best Hairstyles to Prevent Traction Alopecia: स्टाइलिश दिखने के लिए लोग अलग-अलग हेयरस्टाइल ट्राय करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ Hairstyles बाल झड़ने और गंजेपन की वजह भी बन सकते हैं? खासकर Tight Ponytail, Dreadlocks और ज्यादा खिंचाव वाले हेयरस्टाइल बालों की जड़ों को कमजोर कर सकते हैं। डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. नेहा खुराना के मुताबिक लगातार बाल खींचने से Traction Alopecia यानी खिंचाव की वजह से होने वाला गंजापन हो सकता है। ऐसे में जानिए कौन से हेयरस्टाइल बालों के लिए सुरक्षित माने जाते हैं।

टाइट पोनीटेल (Tight Ponytail)

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. नेहा खुराना ने अपने Instagram वीडियो में बताया है कि टाइट पोनीटेल रोजाना नहीं करना चाहिए। इसे रोजाना करने से बालों की जड़ों पर बहुत ज्यादा खिंचाव पड़ता है, खासकर आगे की हेयरलाइन पर। इसकी वजह से 'ट्रैक्शन एलोपेसिया' यानी बाल खींचने की वजह से गंजापन हो सकता है।

लो पोनीटेल (Low Ponytail)

टाइट पोनीटेल की तुलना में लो पोनीटेल बनाना एक बेहतर ऑप्शन है। इसमें बालों पर खिंचाव कम होता है और जड़ों को थोड़ा आराम मिल जाता है। इसलिए इसे आप रोजाना टाइट पोनीटेल की तुलना में बना सकती हैं।

ड्रैडलॉक्स (Dreadlocks)

ड्रैडलॉक्स देखने में काफी ज्यादा अट्रैक्टिव और स्टाइलिश दिखते हैं, लेकिन इन्हें बनाने में इस्तेमाल होने वाले हेयर एक्सटेंशन की वजह से इनका वजन काफी ज्यादा होता है, जो नेचुरल बालों की जड़ों को अंदर से कमजोर कर देता है। इसलिए ये लंबे समय के लिए बालों के लिए सही नहीं हैं। खासकर सिर के किनारों के बालों पर इसका ज्यादा गलत प्रभाव पड़ता है।

बालों को खुला छोड़ना (Open Hair)

अक्सर लोगों को लगता है कि बालों को खुला छोड़ना सबसे बेकार हेयर स्टाइल है, लेकिन डॉक्टर के अनुसार यह सही होता है। इसमें न कोई खिंचाव होता है और न ही जड़ों पर कोई जोर पड़ता है। इसलिए बालों को सुरक्षित रखने का यह नेचुरल और अच्छा तरीका है।

बिना खिंचाव वाले हेयरस्टाइल (Protective Hairstyles)

ऐसा हेयरस्टाइल जिसमें बालों को बिना ज्यादा खींचे स्टाइल किया जाए, उससे बालों की जड़ों पर खिंचाव नहीं पड़ता है। इससे स्कैल्प आराम से सांस ले पाती है और बाल भी मैनेजेबल होते हैं। इसलिए ये बालों को सुरक्षित रखने के लिए अच्छे होते हैं।

Updated on:
31 May 2026 05:00 pm
Published on:
31 May 2026 05:00 pm