
Father's Day Wishes, Messages and Shayari : फादर्स डे हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को मनाया जाता है। साल 2026 में फादर्स डे 21 जून को है। इस दिन बच्चे अपने पिता के निस्वार्थ प्रेम, उनके योगदान और परिवार के लिए उनके जीवनभर के बलिदान को सम्मानित करने और आभार व्यक्त करने के लिए मनाते हैं। इस दिन को खास बनाने के लिए पिता को गिफ्ट, कार्ड, फूल और केक जैसी चीजों को भेंट देने के साथ ही सोशल मीडिया पर फोटो, मैसेज, शायरी और विशेज पोस्ट भी लोग करते हैं। आज के स्टोरी में हम फादर्स डे विश (Father's Day WishImage) करने के लिए विशेज, मैसेज और शायरी साझा कर रहे हैं, जिसे आप पोस्ट कर सकते हैं।
1- पापा की मोहब्बत समंदर जैसी होती है, ऊपर से खामोश, अंदर से बेहद गहरी होती है। पिता दिवस की शुभकामनाएं। हैप्पी फादर्स डे 2026
2- मंजिल दूर और सफर लंबा है, छोटी सी जिंदगी की फिक्र बहुत है, मार डालती यह दुनिया कब की हमें, लेकिन ‘पापा’ के प्यार में असर बहुत है। Love You dad, Happy Father’s Day
3- तन्हाई में जब बीते लम्हों की याद आती है, क्या कहें जिस्म से जान चली जाती है, यूं तो पापा बहुत दूर चले गए हमसे, पर आंखें बंद करें तो सूरत उनकी ही नजर आती है। हैप्पी फादर्स डे 2026
4- मेरे अजीज हो आप, मेरे सबसे अच्छे दोस्त हो आप, हर इच्छा पूरी करने वाले, खुदा से बढ़कर हो पापा आप। हैप्पी फादर्स डे 2026
5- खुद टूटकर भी जो बच्चों को संभाल ले, दुनिया उसे ही तो पिता कहती है। हैप्पी फादर्स डे!
6- पिता के बिना जिंदगी वीरान होती है, तनहा सफर में हर राह सुनसान होती है, जिंदगी में पिता का होना जरूरी है, पिता के साथ से हर राह आसान होती है। हैप्पी फादर्स डे पापा
7- बात दिल की जान ले जो, आंखों से दर्द पहचान ले जो, दर्द हो चाहे हो खुशी, आंसुओं की पहचान कर ले जो, वो शख्स जो बेपनाह प्यार करे, पिता ही तो है वो जो बच्चों के लिए जिए। आई लव यू पापा, हैप्पी फादर्स डे 2026
8- है समाज का नियम भी ऐसा पिता सदा गंभीर रहे, मन में भाव छुपे हों लाखों, आंखों से न नीर बहे, करे बात भी रुखी-सूखी, बोले बस बोल हिदायत के, दिल में प्यार है मां जैसा ही, लेकिन अलग तस्वीर रहे। हैप्पी फादर्स डे
9- उनको समझ नहीं पाया मैं, वो भूल थी मेरी, आज बना हूं पिता तो सब समझ में आता है, कि पिता की हर डांट में प्यार छुपा होता है। पिता दिवस की आपको ढेरों बधाई। हैप्पी फादर्स डे 2026
10- पिता के बिना जिंदगी वीरान है, सफर तन्हा और राह सुनसान है। वही मेरी जमीं वही आसमान है, वही खुदा वही मेरा भगवान है। हैप्पी फादर्स डे 2026
11- मैंने पिता के प्यार से बड़ा कोई प्यार न पाया, जब जरूरत हुई, पिता को हमेशा साथ पाया। हैप्पी फादर्स डे 2026
12- एक बात हमेशा याद रखनी चाहिए, जीवन में पिता का स्थान प्रभु से कम नहीं है, पिता सदा हमारा ध्यान रखते हैं, और निस्वार्थ प्यार करते हैं। हैप्पी फादर्स डे 2026
13- बिना कहे, वह हर बात जान जाते हैं, वह पिता हैं, मेरी हर बात मान जाते हैं। जो भूले न भुला सके प्यार, वो है मेरे प्यारे पापा का प्यार, दिल में जिसके मैं हूं, वो है मेरा सारा संसार। हैप्पी फादर्स डे 2026
14- जेब खाली थी मगर कभी मना नहीं किया, मेरे सपनों को पापा ने कभी छोटा नहीं किया। हैप्पी फादर्स डे 2026
15- मां दुआ है तो पापा हौसला हैं, मां सुकून है तो पापा आसरा हैं। हैप्पी फादर्स डे