
फादर्स डे स्पेशल Single Father Celebrities in India| image credit instagram- tusshark89-boney.kapoor-shrutzhaasan
10 Single Parents Bollywood Celebrity: फादर्स डे हर साल जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता है। इस वर्ष यह 21 जून को मनाया जाएगा। यह दिन परिवार के निर्माण, बच्चों के मार्गदर्शन और समाज में पिताओं के योगदान, त्याग और प्रेम को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। आज की स्टोरी में हम ऐसे 10 सेलिब्रिटी पिताओं के बारे में बता रहे हैं, जो अपनी मर्जी से सिंगल पिता बन, पत्नी से अलग होने या उनके निधन के बाद सिंगल पेरेंट्स के रूप में अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रहे हैं।
बॉलीवुड के सफल फिल्म निर्माता, निर्देशक और टीवी होस्ट, 54 वर्षीय करण जौहर सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों, यश और रूही के पिता बने हैं। उन्होंने 2017 में IVF के माध्यम से बच्चों का स्वागत किया था और फिलहाल सिंगल पेरेंटिंग कर रहे हैं।
करण जौहर की तरह ही, अभिनेता और फिल्म निर्माता तुषार कपूर भी 27 जून 2016 को IVF के जरिए पिता बनने का खुलासा किया था। सिंगल पेरेंट बनने के अपने सफर को साझा करते हुए तुषार ने 'बैचलर डैड' (Bachelor Dad) नामक किताब भी लिखी है। बता दें, तुषार कपूर दिग्गज बॉलीवुड स्टार जितेंद्र के बेटे और निर्माता एकता कपूर के भाई हैं।
हिंदी, तेलुगु और तमिल कई फिल्मों में खलनायक के रूप में काम कर अपनी पहचान बनाने वाले राहुल देव भी एक सिंगल पेरेंट हैं। एक्टर ने 1998 में रीना देव से शादी करने के बाद एक बेटे का स्वागत किया था। जिसका नाम सिद्धार्थ देव है। साल 2009 में कैंसर के चलते उनकी पत्नी का निधन हो गया था, जिसके बाद राहुल देव ने दोबारा शादी नहीं की।
अभिनेता और पूर्व रग्बी खिलाड़ी राहुल बोस ने कभी शादी नहीं की है, लेकिन 2007 में उन्होंने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के छह वंचित बच्चों को गोद लेने के बाद वे सिंगल पेरेंट के रूप में इन बच्चों के लालन-पालन कर रहे हैं।
हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय और डांस के लिए मशहूर ऋतिक रोशन 2014 में अपनी पत्नी सुजैन खान से अलग होने के बाद अपने दोनों बेटों का अकेले पालन पोषण कर रहे हैं। अक्सर अभिनेता अपने दोनों बेटों, रेहान और रिदान के साथ समय बिताते और वेकेशन पर जाते देखे जाते हैं।
बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कमल हासन भी एक सिंगल डैड हैं। 2004 में पत्नी सारिका से तलाक लेने के बाद, वे अपनी दो बेटियों श्रुति और अक्षरा की परवरिश कर रहे हैं।
अनुराग कश्यप ने आरती बजाज से साल 2003 में शादी करने के बाद साल 2009 में तलाक लेकर अलग हो गए थे। तलाक के बाद से ही अनुराग अपनी बेटी आलिया कश्यप की परवरिश अकेले कर रहे हैं।
बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान एक सिंगल फादर हैं। वह अपनी पूर्व पत्नी अवंतिका मलिक के साथ अपनी बेटी इमारा की को-पेरेंटिंग साझा करते हैं। 2011 में शादी करने के बाद, वे 2019 में अलग हो गए थे और 2023 में उनका कानूनी रूप से तलाक हो गया।
अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह एक सिंगल पेरेंट हैं। अपनी पत्नी अवंतिका कुमारी से अलग होने के बाद से ही वे अपने बेटे श्रांजय सिंह (जन्म 2007) की परवरिश अकेले कर रहे हैं।
अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन के बाद से फिल्म निर्माता बोनी कपूर अपने बच्चों के प्रति एक सिंगल पेरेंट की भूमिका निभा रहे हैं और उन्हें संभाल रहे हैं।
Published on:
19 Jun 2026 04:24 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
