19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रेडिशनल से लेकर मॉडर्न तक: साड़ी पहनने के 3 नए तरीके जो आपकी पुरानी साड़ी को देंगे नया लुक

Saree Draping Styles: साड़ी ड्रेपिंग के नए स्टाइल की तलाश कर रही हैं, तो हमारी आज की स्टोरी आपके लिए मददगार साबित हो सकती है। आज की स्टोरी में हम साड़ी पहनने के 3 नए तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं।

2 min read
Google source verification
How To Wear Saree Differently, Trendy Saree Styling Tips

मॉडर्न स्टाइल Saree Draping Tips | image credit instagram- archeepal- girl_fashion.style-nishma_mami

3 Modern Saree Wearing Styles: साड़ी पहनना ज्यादातर महिलाओं को पसंद होता है लेकिन कभी-कभी एक ही तरह से साड़ी पहन के बोर हो जाती हैं या एक ही साड़ी को दोबारा रिपीट कर के पहनने से परहेज करती हैं। ऐसे में अगर आप भी ऐसा करती हैं तो हमारी आज की स्टोरी आपके लिए है। आज की स्टोरी में बिना सिलाई या कटाई किए पुरानी साड़ी को नए लुक में कैसे पहन सकते हैं ये बताने जा रहे हैं। आइए, जानते हैं साड़ी पहनने के 3 आसान और ट्रेंडी तरीकों के बारे में।

ट्रेडिशनल और रॉयल लुक के लिए पहनें Kanakavathi Drape स्टाइल साड़ी

अगर आप सोशल मीडिया के लिए कंटेंट बनाती हैं या किसी फोटो शूट या फंक्शन में कुछ अलग और भारी लुक ट्राई करने का सोच रही हैं, तो आपके लिए यह स्टाइल बेस्ट है। कनकवती स्टाइल में साड़ी को धोती की तरह पहना जाता है, जिसमें ग्रेसफुल और रॉयल लुक निकल के आता हैं। इसे पहनना भी आसान है। आप अपने इस लुक को और भी खास बनाने के लिए कमर पर एक बेल्ट (कमरबंद) या बाजू पर बाजूबंद भी पहन सकती हैं।

सिंपल साड़ी को क्लासी लुक देने के लिए पहनें Waterfall Drape

अगर आप सिंपल साड़ी को कुछ इस तरह से पहनने का सोच रही हैं जिसमें स्टाइलिश दिखने के साथ ही आप आराम से घूम सकें, तो आप 'वॉटरफॉल' स्टाइल ड्रेप ट्राई कर सकती हैं। इसमें साड़ी की प्लेट्स एक झरने की तरह नीचे गिरती हैं, जो बहुत ही प्यारा लुक देती हैं। यह कैजुअल पार्टी या ऑफिस के प्रोग्राम के लिए परफेक्ट है। इसे बहुत ज्यादा ज्वेलरी के साथ न पहनें, बस हल्के-फुल्के इयररिंग्स ही काफी हैं। साड़ी का यह ड्रेप स्टाइल आपको भीड़ में अलग और स्टाइलिश दिखाने में मदद करेगा।

मॉडर्न और स्टाइलिश दिखने के लिए पहनें Indo-Western Drape

अगर आपको कुछ नया और स्टाइलिश ट्राई करने का मन है, तो अपनी पुरानी साड़ी को ट्रेडिशनल के बदले इंडो-वेस्टर्न स्टाइल में पहन सकती हैं। इसके लिए साड़ी को नॉर्मल तरीके से पहनने के बाद पल्लू को थोड़ा अलग तरीके से क्रॉस करके लपेटा जाता है, जो बिल्कुल वेस्टर्न ड्रेस जैसा लुक देता है। इसे आप स्टाइलिश लुक देने के लिए फुल-स्लीव ब्लाउज या क्रॉप टॉप के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं। इसके अलावा कमर पर एक स्टाइलिश चेन या बेल्ट लगा लें, इससे आप एकदम कूल और मॉडर्न लगेंगी। साड़ी का यह स्टाइल पार्टी या डेट पर जाने के लिए बेस्ट है।