
ट्रैवलिंग के लिए Manisha Koirala से लें इंस्पिरेशन| image credit instagram-m_koirala
Summer Travel Outfit Ideas: छुट्टियां शुरू होते ही या वीकेंड के पास आते ही घूमने-फिरने का प्लान लोग बनाने लगते हैं, ऐसे में ट्रिप की प्लानिंग करने के बाद सबसे बड़ा सवाल ज्यादातर महिलाओं का यही होता है कि ट्रिप पर क्या पहनें। अगर आप भी जल्द ही किसी खूबसूरत डेस्टिनेशन पर जाने की प्लानिंग कर रही हैं और एक ऐसा लुक चाहती हैं जो कंफर्टेबल होने के साथ-साथ बेहद स्टाइलिश भी हो, तो बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला के लेटेस्ट वेकेशन लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने अपने थाईलैंड ट्रिप के दौरान इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर की हैं, जिसमें मनीषा कोइराला ने अपने लुक के लिए एक सिंपल ब्लैक ऑफ-शोल्डर ड्रेस चुनी है, जिसे उन्होंने एक मल्टी-कलर वाइब्रेंट श्रग के साथ पेयर किया है। उनका यह लुक समर वेकेशन के लिए एकदम परफेक्ट है क्योंकि यह काफी हवादार और कंफर्टेबल है।
मनीषा कोइराला ने अपने इस ब्लैक एंड कलरफुल लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्सेसरीज का बहुत ही समझदारी से चुनाव किया है। गले में लेयर्ड गोल्ड चेन, छोटे-छोटे इयर स्टड्स, एक हाथ में स्मार्ट वॉच और दूसरे हाथ में कलावा, जो उनके लुक को क्लासी वाइब दे रहा हैं। साथ ही, आंखों पर बड़े 'ओवरसाइज्ड' सनग्लासेस और सिर पर ब्लैक हैट उन्हें तेज धूप से बचाने के साथ-साथ एक बेस्ट ट्रैवल लुक भी दे रहे हैं।
इसके अलावा, उनके फुटवियर में आरामदायक 'फ्लैट सैंडल्स' का चुनाव बहुत प्रैक्टिकल है, क्योंकि ट्रैवलिंग के दौरान काफी पैदल चलना पड़ता है। उनका छोटा सा स्लिंग बैग इस पूरे लुक को बैलेंस कर रहा है। अगर आप भी वेकेशन पर स्टाइलिश और एलिगेंट दिखना चाहती हैं, तो बहुत ज्यादा हैवी ज्वैलरी की जगह ऐसी ही लेयर्ड चेन्स और मिनिमल एक्सेसरीज के साथ एक्सपेरिमेंट करें।
रिलैक्स्ड-चिक अंदाज में शेयर की गई एक्ट्रेस की तस्वीरें थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के वाट फो (Wat Pho) मंदिर परिसर की हैं,। एक्ट्रेस के साथ फोटो में दिखाई देने वाली भव्य पत्थर की प्रतिमा एक 'चीनी योद्धा' (Chinese Warrior) की है।
Updated on:
18 Jun 2026 06:46 pm
Published on:
18 Jun 2026 05:35 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
