लाइफस्टाइल

Best Morning Drink to Poop : पेट साफ करने के लिए मददगार है Bone Broth; Frontiers जर्नल और एक्सपर्ट का दावा

Bone Broth Best Morning Drink to Poop : पेट साफ करने के लिए अगर चाय-कॉफी को छोड़कर हेल्दी विकल्प तलाश रहे हैं तो बोन ब्रोथ आजमाएं।

2 min read
Jun 15, 2026
Best Morning Drink to Poop, Bone Broth, Bone Broth for gut, pet saaf karne ke liye kya piye,
Bone Broth | प्रतीकात्मक तस्वीर | Credit- Freepik

Know Best Morning Drink to Poop: सुबह पेट साफ करने के लिए अक्सर लोग चाय या कॉफी का सेवन करते हैं। जबकि, ये दोनों ही चीजें खाली पेट पीने से शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं। यही कारण है कि कॉफी के शौकीन विदेशियों में अब बोन ब्रोथ (हड्डी का शोरबा) पीने का चलन बढ़ रहा है। विशेषज्ञ केटी रोड्रिगेज (Katie Rodriguez, RDN, CDCES, IFNCP) ने eatingwell को बताया भी है, "बाउल मूवमेंट के लिए मेरा पसंदीदा नॉन-कॉफी मॉर्निंग ड्रिंक एक कप बोन ब्रोथ है।" शोध के मुताबिक जानिए कि यह क्यों फायदेमंद है:

रात भर के डिहाइड्रेशन का अंत

जब हम रात भर 7-8 घंटे सोते हैं, तो बिना पानी पिए हमारा शरीर सुबह हल्का डिहाइड्रेटेड (कम नमी वाला) हो जाता है। जब शरीर में पानी कम होगा, तो मल सख्त हो जाएगा और पाचन धीमा। BMC Public Health (2025) के एक अध्ययन और नेशनल हेल्थ लाइब्रेरी की रिपोर्ट भी यही कहती है कि वयस्कों में डिहाइड्रेशन सीधे तौर पर कब्ज से जुड़ा है। सुबह-सुबह बोन ब्रोथ पीने से शरीर में तरल पदार्थ की पूर्ति होती है, जिससे मल नरम पड़ता है और पाचन सुचारू होता है।

आंतों को जगाता है बोन ब्रोथ

एक्सपर्ट रोड्रिगेज ने बताया कि सबसे बड़ी बात यह है कि यह 'गर्म' होता है। हम सुबह जो ठंडा पानी पीते हैं, वह पेट की मांसपेशियों को सिकोड़ देता है। Eur J Nutr. (2020) के एक रिसर्च के मुताबिक, ठंडा पानी (लगभग 2°C) पीने से गैस्ट्रिक संकुचन (gastric contractions) धीमा हो जाता है।

इसके विपरीत, जब आप बोन ब्रोथ जैसा गर्म पेय पीते हैं, तो यह पाचन तंत्र को आराम देता है और गट मोटिलिटी (आंतों की गति) को तेजी से उत्तेजित करता है। यही कारण है कि पेट में प्रेशर बनता है और आसानी से मल त्याग हो जाता है।

इलेक्ट्रोलाइट्स का पावरहाउस है यह

Front Pharmacol. (2021) जर्नल के अनुसार, बोन ब्रोथ सिर्फ पानी नहीं है, बल्कि यह सोडियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे खनिजों से भरपूर है। ये मिनरल्स हमारी आंतों की मांसपेशियों के संकुचन (smooth muscle contraction) और भोजन को आंतों में आगे धकेलने की गति के लिए ईंधन का काम करते हैं। इसलिए, सुबह बोन ब्रोथ का सेवन करना बेहद मददगार साबित होता है।

जिलेटिन और अमीनो एसिड का मिश्रण

इसमें जिलेटिन और कोलेजन से मिलने वाले जादुई अमीनो एसिड होते हैं - जैसे ग्लाइसिन और ग्लूटामाइन। EMJ (2025) के अनुसार, ये तत्व आंतों की परत (gut barrier) को मजबूत और स्वस्थ बनाते हैं।

क्या भारत में मिलता है यह?

हमारे देश के कई इलाकों में लोग पहले से ही हड्डी का शोरबा पीते आ रहे हैं। आजकल आपको अलग-अलग प्रकार के रेडीमेड बोन ब्रोथ ऑनलाइन भी मिल जाएंगे, जिन्हें आप उनकी गुणवत्ता आदि की जांच करके खरीद सकते हैं।

Published on:
15 Jun 2026 05:21 pm