
Sawan 2026 Mehndi Design: सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति, हरियाली और उत्सव का प्रतीक माना जाता है। इस महीने में महिलाएं भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और व्रत करने के साथ हरे रंग के कपड़े पहनती हैं और खूबसूरत मेहंदी लगाकर अपने पारंपरिक लुक को और भी खास बनाती हैं। ऐसे में अगर आप भी सावन 2026 के पहले दिन मेहंदी लगाने के लिए खूबसूरत डिजाइन खोज रही हैं, तो यहां दिए गए मेहंदी डिजाइनों से आइडिया लेकर अपने हाथों में मेहंदी लगा सकती हैं।
अगर आप सावन के पहले दिन अपने हाथों पर सिंपल, एलिगेंट और ट्रेंडी मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो यह लोटस थीम बेस्ड मेहंदी का यह डिजाइन आपके लिए अच्छा विकल्प है। इस डिजाइन में हथेली के बीचों-बीच बड़ा कमल का फूल बनाया गया है, जो पवित्रता और शुभता का प्रतीक माना जाता है। वहीं, कलाई पर बना 'ॐ' का चिन्ह भगवान शिव के प्रति आस्था को दर्शाता है। उंगलियों पर की गई फिलिंग, बारीक बॉर्डर और छोटे-छोटे डिजाइन इस मेहंदी को और भी खूबसूरत बनाते हैं।
अगर आप सावन के पहले दिन ऐसा मेहंदी डिजाइन लगाना चाहती हैं, जो खूबसूरत होने के साथ धार्मिक आस्था को भी दर्शाए, तो भगवान गणेश थीम वाला यह फ्रंट हैंड मेहंदी डिजाइन आपके लिए एक है।
इस डिजाइन में हथेली के बीचों-बीच भगवान गणेश की आकृति बनाई गई है। वहीं, कलाई की ओर बना मोरपंख का डिजाइन इसे यूनिक लुक देता है। उंगलियों पर बनी बेल-पत्ती की बारीक डिजाइनिंग और भरी-भरी टिप्स इस मेहंदी की खूबसूरती को और भी बढ़ा देते हैं। अगर आप इस सावन ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ क्लासी मेहंदी डिजाइन लगाना चाहती हैं, तो इस खूबसूरत गणेश थीम मेहंदी डिजाइन से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
अगर आप सावन के पहले दिन भगवान शिव की भक्ति से जुड़ा कोई मेहंदी डिजाइन रचाना चाहती हैं, तो 'ॐ' थीम वाला यह डिजाइन आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। इसमें हथेली के बीच बड़े आकार में बना 'ॐ' का चिन्ह मुख्य आकर्षण है। इसके साथ शिवलिंग, डमरू और बेल-पत्ती से जुड़े डिजाइन इस मेहंदी को धार्मिक और आकर्षक लुक देते हैं। आप इस खूबसूरत डिजाइन से आइडिया लेकर अपने हाथों पर मेहंदी लगा सकती हैं और सावन के अवसर पर अपने पारंपरिक लुक को और भी खास बना सकती हैं।