लाइफस्टाइल

Best Time To Eat Paneer : “99% लोग गलत तरीके से खाते हैं पनीर”, जानिए आयुर्वेदिक डॉक्टर ने क्यों कहा ऐसा

Best Time To Eat Paneer : पनीर अधिकतर लोगों को पसंद है। भारत में पनीर सबसे अधिक खाया जाता है। इस पर आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया कि हम लोग गलत तरीके से पनीर खाते हैं। आइए, अब पनीर खाने का सही तरीका जानते हैं।

2 min read
Jul 18, 2025
Best Time To Eat Paneer | प्रतीकात्मक फोटो, डिजाइन- पत्रिका

Best Time To Eat Paneer : सुबह, शाम, रात… हम पनीर को जब जी चाहे खाते हैं। रोल, करी, पनीर टिक्का, पालक पनीर, पनीर लबाबदार… और भी ना जाने किस तरह से पनीर का सेवन हर दिन करते हैं। इसलिए पनीर खाने के मामले में हम दुनिया में टॉप पर हैं। साल 2030 तक पनीर का बाजार 1080 बिलियन तक पहुंचे की उम्मीद है। मगर, इस पनीर को हम सही तरीके से खाना कब जानेंगे, पता नहीं। आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया कि हम पनीर को गलत तरीके से खाते हैं। चलिए उनसे जानते हैं कि पनीर को खाने का सही टाइम क्या है, पनीर को खाने का सही तरीका क्या है?

डॉ. अर्जुन राज ने बताया कि आयुर्वेद में पनीर का जिक्र है। हम पुराने समय से पनीर का सेवन करते आ रहे हैं। मगर, समय के साथ ये पनीर बनाने व खाने का तरीका बदल गया है। इसलिए, पनीर लवर्स को कुछ बातें जान लेनी चाहिए।

ये भी पढ़ें

मिलावटी पनीर खाने से कैंसर का खतरा? Cancer Doctor ने कहा ये सब ‘जहर’ से कम नहीं

आयुर्वेद के अनुसार पनीर खाना चाहिए या नहीं?

डॉ. अर्जुन राज का कहना है, "आयुर्वेद में " किलाट " का जिक्र है। इसे पनीर माना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार पनीर का सेवन सही माना जाता है। हालांकि, ये भारी होता है और पचने में कठिन होता है। जैसे इसमें मिलावट होती है तो ये हेल्थ के लिए हानिकारक हो जाता है। इससे एलर्जी, फूड पॉइजनिंग आदि हो सकता है। साथ ही पनीर घर पर ही बनाएं। इसका सेवन रोज नहीं करना चाहिए। पनीर को पालक के साथ ना खाएं और रात में भी इसके सेवन से बचना चाहिए।"

VIDEO : 400Kg नकली पनीर जब्त

पनीर को कब खाना चाहिए?

डॉ. अर्जुन कहते हैं कि पनीर को सुबह नाश्ता में या दोपहर के लंच में खाना चाहिए। पनीर में भरपूर प्रोटीन होता है। इसे पचने के लिए पर्याप्त समय चाहिए। इसलिए पनीर को दिन के समय में खाना सही माना जाता है।

क्या रात में पनीर खाना गलत है?

डॉ. अर्जुन के अनुसार, रात में पनीर का सेवन आपको पेट की समस्या दे सकता है। साथ ही ये आपकी नींद को भी खराब कर सकता है। क्योंकि, अधिक प्रोटीन होने के कारण ये शरीर इसे पचाने में एनर्जी लगाएगा। इससे अपच, गैस बनना, कब्ज आदि की समस्या हो सकती है। खासकर, पेट की समस्या है तो आपको पनीर से दूर रहना चाहिए।

पनीर को फ्राय ना करें

कई लोग पनीर फ्राय करते हैं। जबकि, इसे फ्राय करने से पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। ऐसे में इसको खाने से आपको पर्याप्त फायदा नहीं मिलेगा। इसलिए पनीर को अधिक देर तक फ्राय नहीं करना चाहिए या इसे फ्राय करने से बचना चाहिए।

पालक के साथ पनीर का मिश्रण गलत

डॉ. अर्जुन ये भी कहते हैंं कि पनीर को कई चीजों के साथ मिलाकर खाया जाता है। खासकर, हम लोग पालक पनीर बहुत खाते हैं। जबकि, ये गलत फूड कॉम्बिनेशन है। इससे अपच या पेट की समस्या अधिक हो सकती है।

ये भी पढ़ें

हजारों किलो नकली पनीर जब्त: ‘शाही’ नहीं, मिलावटी पनीर कहिए, डॉ. ने बताया ऐसे Paneer हैं खतरनाक

Also Read
View All

अगली खबर