कैंसर सर्जन डॉ. जयेश शर्मा कहते हैं, "नकली या मिलावटी पनीर को घटिया प्रोडक्ट्स से बनाया जाता है। जैसे- मैदा, पाम ऑयल या डालडा (वनस्पति घी), सिंथेटिक दूध, सोडियम बाइकार्बोनेट (बेकिंग सोडा) आदि। ये चीजें हमारे लिए हेल्थ के लिए खतरनाक हैं। इनको घटिया तरीके से तैयार भी किया जाता है। ऐसे में ये चीज हमारे लिए और भी खतरनाक हो जाती है। अगर ऐसी चीज को हम प्रोटीन के नाम पर खाएंगे तो हेल्थ बनने की बजाय बिगड़ेगा ही। अब सवाल ये उठता है कि क्या इनसे कैंसर हो सकता है?"