लाइफस्टाइल

Baajre Ki Raab: 55 की उम्र में 25 की दिखने वाली भाग्यश्री को पसंद आई राजस्थान की ये खास विंटर ड्रिंक, जानिए क्या हैं इसके फायदे

Baajre Ki Raab: भाग्यश्री ने जयपुर में ली बाजरे की राब की चुस्की। जानिए सर्दियों के इस सुपरफूड के सेहत से जुड़े फायदे और इसे घर पर बनाने की आसान विधि।

2 min read
Jan 23, 2026
Bhagyashree Winter Drink Bajre Ki Raab | (फोटो सोर्स- bhagyashree / Instagram)

​Baajre Ki Raab: अपनी फिटनेस और सादगी के लिए मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री ने राजस्थान के शाही मेहमाननवाजी और जायके का स्वाद चखा। जब वो जयपुर आई थी तब उन्होंने एक ऐसी ट्रेडिशनल डिश का लुत्फ उठाया, जो राजस्थान के हर ग्रामीण घर की पहचान है, वो है 'बाजरे की राब'। भाग्यश्री ने सोशल मीडिया पर अपनी इस खास विंटर ड्रिंक की फोटो शेयर कर न केवल फैंस को एक्साइटेड कर दिया, बल्कि इस देसी सुपरफूड की अहमियत भी लोगों को याद दिला दी।

ये भी पढ़ें

Bajra Good For Heart: हार्ट अटैक और ब्लॉकेज जैसी बीमारियों से बचना है, तो गेहूं छोड़ आज ही शुरू करें बाजरे का सेवन

​क्या है बाजरे की राब?

Bhagyashree Fitness Looks | (फोटो सोर्स- bhagyashree / Instagram)

​राजस्थान और गुजरात की फेमस राब या राबड़ी, बाजरे के आटे और छाछ के मिक्सचर से बनने वाला एक ट्रेडिशनल ड्रिंक है। पुराने टाइम में जब किसान खेतों पर काम करने जाते थे, तो यह ड्रिंक उन्हें दिनभर एनर्जी और ठंड से सुरक्षा देती थी। इसे बनाने की रेसिपी जितनी आसान है, इसका पोषण उतना ही ज्यादा है।

भाग्यश्री को क्यों भाई यह देसी ड्रिंक?

​फिटनेस फ्रीक भाग्यश्री हमेशा स्थानीय और मौसमी खाने को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने बताया कि यह ड्रिंक केवल टेस्टी ही नहीं है, बल्कि एनर्जी का पावरहाउस है। बाजरे की राब को ज्यादातर दो तरीकों से पसंद किया जाता है:

  • नमकीन तड़का- इसमें अदरक, भुना जीरा और छाछ का खट्टापन होता है।
  • ​मीठी राब- गुड़ और शुद्ध देसी घी के साथ तैयार यह राब शरीर को तुरंत गर्माहट देती है।

सर्दियों का पावरहाउस है बाजरा

​बाजरा एक ऐसा अनाज है जिसे उगाने में कम पानी लगता है, लेकिन यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। राजस्थान की तेज सर्दी में बाजरा बॉडी के तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर डाइजेशन सिसटम को अच्छा रखता है और आयरन की कमी को दूर कर सकता है।

​सेहत के लिए क्यों जरूरी है राबड़ी?

  • अदरक और अजवाइन के साथ बनी राब सर्दी-जुकाम से लड़ने में बहुत मददगार साबित हो सकती है।
  • छाछ को फर्मेंट करके बनाने के कारण यह गट हेल्थ (पेट के स्वास्थ्य) के लिए बेस्ट हो सकती है।
  • हाई फाइबर होने के कारण इसे पीने के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती।

​घर पर कैसे बनाएं?

​अगर आप भी भाग्यश्री की तरह इस विंटर स्पेशल ड्रिंक का मजा लेना चाहते हैं, तो बाजरे के आटे को छाछ में घोलकर धीमी आंच पर पकाएं। जब यह गाढ़ा हो जाए, तो इसमें भुना जीरा, काला नमक और सोंठ का पाउडर मिलाएं। रात के खाने से पहले या सुबह के नाश्ते में इसे गरमा-गरम पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

ये भी पढ़ें

Diya Kumari Lifestyle: सुबह की कॉफी से एनर्जी,साड़ियों से पहचान… जानिए दिया कुमारी की फिट और खूबसूरती का राज

Also Read
View All

अगली खबर