लाइफस्टाइल

बिग बॉस फेम Ashnoor Kaur ने वेट लॉस के लिए छोड़ा था खाना, एक्सपर्ट से जानिए क्या भूखा रहना है सही तरीका ?

Ashnoor Kaur Weight Loss: टीवी इंडस्ट्री में कम उम्र में पहचान बना चुकीं अशनूर कौर ने हाल ही में अपनी फिटनेस जर्नी को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने स्लिम बॉडी पाने के लिए खाना ही छोड़ दिया था। अगर आप भी ऐसा करने का सोच रहे हैं, तो जानिए एक्सपर्ट क्या कहते हैं और कितना सही है।

2 min read
Jan 24, 2026
Ashnoor Kaur diet struggle|फोटो सोर्स- ashnoorkaur

Ashnoor Kaur Weight Loss: टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 19 में नजर आ चुकीं अशनूर कौर ने हाल ही में अपने वेट लॉस और बॉडी इमेज स्ट्रगल पर खुलकर बात की। 21 साल की उम्र में उन्होंने स्वीकार किया कि टीनएज से ही वजन बढ़ने को लेकर उन्हें असहजता महसूस होती रही।इसी दबाव में एक दौर ऐसा भी आया, जब वजन घटाने के लिए उन्होंने खाना तक बंद कर दिया, जिसका असर उनकी सेहत पर पड़ने लगा। 22 जनवरी को सोहा अली खान के पॉडकास्ट में अशनूर ने बताया कि स्लिम दिखने की चाह में लिया गया यह फैसला नुकसानदायक साबित हुआ।लेकिन सवाल उठता है क्या वाकई वजन घटाने के लिए खुद को भूखा रखना सही तरीका है?इस पर फिजिशियन डॉ. संदीप जोशी बताते हैं कि डाइट के नाम पर खाना छोड़ना वेट लॉस के लिए कितना सही या गलत हो सकता है।

बॉडी इमेज को लेकर जूझती रहीं Ashnoor

Ashnoor ने बताया कि उन्होंने वजन घटाने के लिए हर संभव तरीका आजमाया इंटेंस वर्कआउट, स्ट्रिक्ट डाइट और यहां तक कि खाना छोड़ना भी।उन्होंने कहा, “मैं खुद के साथ बहुत सख्त हो गई थी। कई बार सेट पर शूटिंग के दौरान बेहोश तक हो गई क्योंकि मैं सही से खा नहीं रही थी।”जब एक दोस्त की सलाह पर उन्होंने ब्लड टेस्ट कराया तो रिपोर्ट नॉर्मल आई, लेकिन आगे जांच में हार्मोनल इम्बैलेंस सामने आया। Ashnoor के मुताबिक, यही वजह थी कि इतनी कोशिशों के बावजूद उनका वजन कम नहीं हो रहा था।

डाइट के नाम पर खुद को भूखा रखना कितना खतरनाक?- एक्सपर्ट

एक्सपर्ट्स के मुताबिक वजन घटाने के लिए खाना पूरी तरह छोड़ देना सबसे बड़ी गलती साबित हो सकती है। शुरुआत में भले ही वजन कम होता नजर आए, लेकिन यह असल में फैट लॉस नहीं होता, बल्कि मसल लॉस और शरीर में पानी की कमी का नतीजा होता है। लंबे समय तक भूखा रहने से शरीर में बार-बार चक्कर आना, अत्यधिक थकान, लो ब्लड प्रेशर, हार्मोनल असंतुलन और इम्यूनिटी कमजोर होने जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं, जो आगे चलकर बेहोशी तक की स्थिति बना देती हैं। इसके अलावा, लगातार खाना छोड़ने से मेटाबॉलिज्म भी धीमा पड़ जाता है, जिससे भविष्य में वजन घटाना और भी मुश्किल हो जाता है।

वेट लॉस का सही रास्ता क्या है?

  • समय पर बैलेंस्ड मील लें।
  • डाइट में प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट जरूर शामिल करें।
  • एक्सट्रीम डाइट या फास्टिंग ट्रेंड्स से बचें।
  • धीरे-धीरे लेकिन टिकाऊ रूटीन बनाएं।
  • शरीर के संकेतों को समझें, सोशल मीडिया ट्रेंड्स को नहीं।

ये भी पढ़ें

बिना ट्रेंड फॉलो किए फिट रहती हैं Adah Sharma, जानिए उनका सिंपल डाइट और ब्यूटी सीक्रेट

Published on:
24 Jan 2026 10:33 am
Also Read
View All

अगली खबर