लाइफस्टाइल

Board Exam 2026 Preparation Tips: बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के दौरान डिस्ट्रैक्शन और स्ट्रेस से बचने के साथ ही अच्छे नंबर पाने के लिए फॉलो करें ये 8 टिप्स

Board Exam 2026 Preparation Tips: आज की इस स्टोरी में हम बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए कुछ आसान टिप्स लेकर आए हैं। ये टिप्स ना सिर्फ पढ़ाई में मदद करेंगे, बल्कि आपकी नींद, हेल्दी खानपान और खुद को मोटिवेट रखने में भी सहायक होंगे।

2 min read
Feb 20, 2026
Board Exam 2026 Preparation Tips | image credit- gemini

Board Exam 2026 Preparation Tips: परीक्षा का समय हर स्टूडेंट के लिए थोड़ा टेंशन वाला होता है। सब चाहते हैं कि अच्छे मार्क्स आएं, लेकिन सही प्लान और टाइम मैनेजमेंट के बिना पढ़ाई अक्सर मुश्किल और थकाने वाली हो जाती है। बिना सही तरीके के पढ़ाई करने से दिमाग जल्दी थकता है और पढ़ी हुई चीजें जल्दी भूल जाती हैं। इसलिए आज की इस स्टोरी में हम 8 आसान और स्टूडेंट फ्रेंडली टिप्स लेकर आए हैं, जो आपकी बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी को आसान और असरदार बना देंगे। ये टिप्स ना सिर्फ आपकी पढ़ाई में मदद करेंगे, बल्कि आपकी नींद, हेल्दी खानपान और खुद को मोटिवेट रखने में भी सहायक होंगे। अगर आप इन्हें अपनी रोजाना की पढ़ाई में अपनाएंगे, तो इससे न सिर्फ आपका पढ़ाई में फोकस बढ़ेगा, बल्कि परीक्षा के दौरान आपको तनाव भी कम महसूस होगा। आइए जानते हैं ये 8 टिप्स, जिन्हें अपनाकर आप अपनी बोर्ड परीक्षा की तैयारी स्मार्ट और आसान तरीके से कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

IRCTC Holi Tour Package: होली पर नहीं जा रहे हैं घर? तो राजस्थान, कन्याकुमारी, हिमाचल और हैवलॉक घूमने का मिस न करें IRCTC का टूर पैकेज

बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी के लिए टिप्स (Board Exam 2026 Preparation Tips)

  1. अच्छी नींद और हेल्दी खाना (Sleep and Healthy Diet Tips)

पढ़ाई के लिए सिर्फ दिमाग की मेहनत ही नहीं, बल्कि आपका शरीर भी तैयार होना चाहिए। इसलिए हर दिन कम से कम 6-7 घंटे की नींद लें और हेल्दी खाना खाएं। जंक फूड और देर रात तक जागने से बचें। पर्याप्त पानी पीना भी जरूरी है।

  1. हर सब्जेक्ट को बराबर समय दें (Equal Time for All Subjects)

कई बार बच्चे कुछ सब्जेक्ट्स पर ज्यादा ध्यान देते हैं और बाकी पीछे रह जाते हैं, जो नहीं करना चाहिए। इसलिए टाइम टेबल बनाते समय हर सब्जेक्ट को बराबर समय दें। जिस विषय में आप कमजोर हैं, उसके लिए थोड़ा ज्यादा समय निकालें।

  1. बीच-बीच में ब्रेक लें (Take Regular Breaks)

लगातार पढ़ाई करने से दिमाग जल्दी थक जाता है और पढ़ी हुई चीजें जल्दी भूल जाती हैं। इसलिए हर 2 घंटे पढ़ाई के बाद 10-15 मिनट का छोटा ब्रेक लें। इस दौरान थोड़ा टहलें, पानी पिएं और आंखों को आराम दें।

  1. सुबह का समय सबसे बढ़िया (Morning Study Tips)

सुबह का समय दिमाग के लिए सबसे फ्रेश माना जाता है। सुबह पढ़ाई जल्दी याद रहती है और समझने में आसान होती है। इसलिए कोशिश करें कि सुबह 4:30 या 5 बजे उठें। इस समय कोई भी मुश्किल या ध्यान मांगने वाला सब्जेक्ट पढ़ें।

  1. रोजाना रिवीजन करें (Daily Revision Tips)

पढ़ाई के साथ रिवीजन भी उतना ही जरूरी है। इसलिए हर दिन 30-40 मिनट सिर्फ रिवीजन के लिए निकालें। परीक्षा से पहले के आखिरी दो हफ्ते केवल रिवीजन और मॉडल पेपर हल करने के लिए बचाएं। इससे दिन भर पढ़ी चीजें लंबे समय तक याद रहती हैं।

  1. खुद को मोटिवेट रखें और छोटे गोल बनाएं (Stay Motivated and Set Small Goals)

लंबे समय तक पढ़ाई करना मुश्किल हो सकता है। इसलिए हर दिन छोटे-छोटे लक्ष्य बनाएं और उन्हें पूरा करें।

  1. मोबाइल और सोशल मीडिया का इस्तेमाल सीमित करें (Limit Mobile and Social Media)

पढ़ाई के दौरान मोबाइल, गेम्स और सोशल मीडिया से दूरी बनाएं। ये आपकी एकाग्रता को प्रभावित कर सकते हैं। अगर ब्रेक में फोन देखना है, तो समय तय करें, ताकि बिना डिस्ट्रैक्शन पढ़ाई कर सकें।

  1. समय पर शुरू करें और समय पर खत्म करें (Start and Finish on Time)

अपनी पढ़ाई हमेशा टाइम टेबल के अनुसार शुरू और खत्म करें। इससे सभी सब्जेक्ट्स को समय पर पूरा कर पाएंगे और आखिरी मिनट में घबराहट महसूस नहीं होगी।

ये भी पढ़ें

CBSE Board Exam 2026: बोर्ड परीक्षा के बीच सीबीएसई ने जारी किया अहम गाइडलाइन, जान लें अहम निर्देश

Published on:
20 Feb 2026 05:55 pm
Also Read
View All
Hardik Pandya Tiger T-Shirt: गले पर नया टैटू और सीने पर ‘टाइगर’ टी-शर्ट! जानिए आखिर माहिका के जन्मदिन पर हार्दिक ने क्यों चुना ये खास लुक?

Shikhar Dhawan Girlfriend Sophie Shine Net Worth: क्या शिखर धवन की मंगेतर उनसे ज्यादा अमीर हैं? जानें उनकी होने वाली पत्नी की असल कमाई

Ramadan Iftar Special Recipe: रमजान 2026 के पहले जुमे पर बनाएं वायरल Lotus Biscoff Cheesecake, इफ्तारी में सब करेंगे तारीफ

Rashmika Vijay wedding Udaipur: इतने में तो मिडिल क्लास की पूरी शादी हो जाए! रश्मिका-विजय के केवल एक कमरे का खर्च जानकर रह जाएंगे दंग

Kitchen Gardening Tips: गर्मियों में अगर आप खाना चाहते हैं ऑर्गेनिक लौकी, तोरई, भिंडी और करेला? तो बिना देर किए यहां बताए गए तरीके से लगाएं ये हरी सब्जियां

अगली खबर