लाइफस्टाइल

शादी से डरते थे Ashutosh Rana और Renuka Shahane, 25वीं सालगिरह पर की दोबारा शादी! जानें सफल रिश्ते का मंत्र

Ashutosh Rana Renuka Shahane Wedding Anniversary: अभिनेता आशुतोष राणा और अभिनेत्री रेणुका शहाणे अपनी शादी की सालगिरह की वजह से इंटरनेट पर छाए हुए हैं, लेकिन कभी यह कपल शादी ही नहीं करना चाहता था। आइए जानते हैं इनके सफल रिश्ते का मंत्र क्या है।

3 min read
May 26, 2026
आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे| image credit instagram| renukash710

Ashutosh Rana and Renuka Shahane Love Story: बॉलीवुड के पावर कपल कहे जाने वाले आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे इन दिनों अपनी शादी की 25वीं सालगिरह पर दोबारा शादी रचाने के चलते चर्चा में हैं। जानकर हैरानी होगी कि शादी के 25 साल बाद अपने सफल रिश्ते के चलते सुर्खियों में रहने वाले आशुतोष राणा शादी ही नहीं करना चाहते थे, वहीं अपनी पहली शादी के असफल होने के चलते रेणुका शहाणे भी शादी से डरती थीं।

आइए जानते हैं क्या है वो सक्सेस रिलेशन टिप्स, जिसके चलते दोनों का रिश्ता सफल रहा:

ये भी पढ़ें

रात में दरवाजे पर खड़े रहते थे मेल एक्टर्स-प्रोड्यूसर्स, रवीना टंडन को लेकर फेमस एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा

रेणुका शहाणे ने की है दो शादी

बहुत कम लोग जानते हैं कि अभिनेत्री और निर्देशक रेणुका शहाणे ने असल जिंदगी में दो शादियां की हैं। पहली शादी मराठी थिएटर लेखक व निर्देशक विजय केंकरे से हुई थी, जो अधिक दिनों तक नहीं टिक पाई। इसके बाद आशुतोष राणा के साथ रेणुका की दूसरी शादी हुई।

अतीत का जिक्र करते हुए एक्टर ने मीडिया इंटरव्यू में कहा था, "हमारी लंबी बातचीत में उनके अतीत का कोई जिक्र नहीं हुआ, मुझे कोई शंका नहीं थी।"

सलाह- अगर आप भी किसी को पसंद करते हैं तो शादी के लिए आगे बढ़ना चाहते हैं तो आपको अतीत की बातों को बिसरा कर आगे बढ़ना चाहिए।

दूसरी शादी से डरती थीं रेणुका

पहली शादी के असफल होने की वजह से रेणुका दूसरी शादी को लेकर बहुत डरी हुई थीं। वहीं दूसरी तरफ, लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में आशुतोष ने बताया कि वे रेणुका को कुछ महीनों तक डेट कर रहे थे और वे बस इतना ही चाहते थे। लेकिन उनके पिता ने उन्हें रेणुका को शादी के लिए प्रपोज करने को कहा। इस पर एक्टर ने बताया कि उन दोनों की सोच बहुत अलग है और वे एक कपल के रूप में दो दिन भी साथ नहीं रह पाएंगे, लेकिन उनके पिता अपनी बात पर अड़े रहे।

यह बताते हुए अभिनेता कहते हैं कि “हम शादी नहीं करना चाहते थे। हम दोस्त बनकर रहना चाहते थे। मुझे लगा था कि शादी के बाद मैं बदल जाऊंगा, लेकिन सौभाग्य से ऐसा नहीं हुआ।”

सलाह- आज के समय में अधिकतर कपल को लगता है कि शादी के बाद वे बदल जाएंगे, इसलिए उन्हें दोस्ती का रिश्ता खराब होने का डर रहता है। लेकिन, यदि आप अपने रिश्ते को लेकर भ्रमित नहीं हैं और आपको लगता है कि आपकी दोस्त आपके लिए सही जीवनसाथी है, तो भविष्य के बारे में अत्यधिक चिंता नहीं करनी चाहिए।

पिता के कहने पर किया प्रपोज

आशुतोष राणा ने पिता की बात मानकर रेणुका से कहा, "मेरी एक विनती है। मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं। क्या तुम करोगी?" इसके बाद दोनों ने शादी कर ली।

सलाह- प्रपोज करने का तरीका देखिए। एकदम सिंपल है। अगर आप भी शादी के लिए प्रपोज करना चाहते हैं तो बिना देरी किए दिल की बात को अपनी भाषा में कह डालिए।

जीवन में आए कई उतार-चढ़ाव

पहली शादी के असफल होने के चलते एक तरफ जहां रेणुका के मन में कई सवाल और असुरक्षाएं थीं। वहीं दूसरी तरफ हर लव स्टोरी की तरह इस कपल के जीवन में भी उतार-चढ़ाव आए, लेकिन अतीत के बारे में बात न करके कपल ने अपने रिश्ते को मजबूत बनाया।

परिवार को लेकर चिंतित थीं रेणुका की मां

अभिनेत्री की मां आशुतोष के घर और परिवार को लेकर चिंतित रहती थीं। एक इंटरव्यू में इसका जिक्र करते हुए अभिनेत्री ने कहा था कि "मेरी मां बहुत परेशान थीं, इसलिए नहीं कि यह मेरी दूसरी शादी थी, बल्कि आशुतोष की पारिवारिक पृष्ठभूमि की वजह से। उनका परिवार मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव से आता है और उसमें बारह सदस्य हैं।"

सलाह- शादी दो अलग-अलग लोगों के बीच होती है, इसलिए परिवारों का अलग होना स्वाभाविक है। यदि आप एक अच्छे रिश्ते में हैं, तो आपको परिवार को लेकर अधिक चिंता नहीं करनी चाहिए।

ऐसे हुई थी पहली मुलाकात

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हंसल मेहता की फिल्म ‘जयते’ के सेट पर रेणुका शहाणे और आशुतोष राणा की पहली मुलाकात हुई थी। बातचीत के दौरान देर रात होने के कारण आशुतोष ने उन्हें घर छोड़ने के लिए लिफ्ट ऑफर की। जिस पर रेणुका ने मजाकिया लहजे में कहा कि “बचपन से मैं मुंबई में ही रही हूं, पर अब तक कोई ऐसा रास्ता नहीं देखा जो जुहू से दादर होते हुए चेंबूर जाता हो”, क्योंकि उन दिनों आशुतोष चेंबूर और रेणुका दादर में रहती थीं।

इस मुलाकात के बाद दो महीने तक मैसेज व फोन पर बात हुई और पिता के कहने पर आशुतोष ने रेणुका को प्रपोज किया। इन दोनों ने 25 मई 2001 को शादी कर ली। कपल के दो बच्चे हैं, जिनका नाम शौर्यमान राणा और सत्येंद्र राणा है।

रेणुका शहाणे से छोटे हैं आशुतोष

इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अभिनेत्री रेणुका शहाणे का जन्म 7 अक्टूबर 1966 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। वहीं आशुतोष राणा का जन्म 10 नवंबर 1967 को मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में स्थित गाडरवारा में हुआ था। इस हिसाब से आशुतोष राणा, रेणुका शहाणे से छोटे हैं।

Published on:
26 May 2026 01:46 pm
Also Read
View All