इस बारे में बात करते हुए एक्टर ने बताया, ''जब अभिनय की बात आती है तो मैं किसी भूमिका में कितने समय तक पर्दे पर हूं, इसके बजाय मैं कैरेक्टर की अधिक परवाह करता हूं। हाल ही में मैंने जियो सिनेमा के लिए केवल दो सप्ताह के भीतर दो शो किए जिनमें मैंने बहुत अलग-अलग किरदार निभाए हैं। 'मर्डर इन माहिम' में मैंने एक शांत लेकिन दृढ़ निश्चयी व्यक्ति का किरदार निभाया है जो चीजों को अपने तरीके से करता है।''