लाइफस्टाइल

Can Diabetics Eat Curd: डायबिटीज में दही खाना फायदेमंद या नुकसानदायक? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानिए

Can Diabetics Eat Curd: डायबिटीज में खानपान को लेकर अक्सर लोगों के मन में कई सवाल रहते हैं। इन्हीं में से एक आम सवाल है क्या शुगर के मरीज दही खा सकते हैं या नहीं? दही भारतीय खाने का अहम हिस्सा है और इसे सेहत के लिए अच्छा माना जाता। जानिए यहां...
2 min read
Jan 03, 2026
best time to eat curd in diabetes, Health Benefits of Dahi,Diabetes diet curd,
Is curd safe for diabetes patients|फोटो सोर्स - Patrika.com

Can Diabetics Eat Curd:डायबिटीज के मरीजों के लिए सही डाइट चुनना हमेशा एक चुनौती रहता है, खासकर जब बात रोजमर्रा के खाने की हो। दही को सेहत के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन शुगर के मरीज इसे लेकर अक्सर असमंजस में रहते हैं। आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ. अर्जुन राज के अनुसार, डायबिटीज में दही खाना पूरी तरह गलत नहीं है, बल्कि इसे सही समय, सही मात्रा और सही तरीके से लिया जाए तो यह फायदेमंद भी हो सकता है।

क्या डायबिटीज में दही खा सकते हैं? (Diabetics Eat Curd)

आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ. अर्जुन राज के अनुसार दही पोषक तत्वों और प्रोबायोटिक्स से भरपूर होती है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है। लेकिन अगर दही को सही मात्रा और सही समय पर खाया जाए, तो यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भीफायदेमंद साबित हो सकती है।दही का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर को तेजी से नहीं बढ़ाती। साथ ही इसमें मौजूद अच्छे बैक्टीरिया शरीर में इंसुलिन की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।

डायबिटीज में दही खाने के फायदे (Curd Benefits in Diabetes in Hindi)

ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद

दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स और प्रोटीन शुगर लेवल को संतुलित रखने में सहायक होते हैं।

पोषक तत्वों की पूर्ति

दही कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन B12 और पोटैशियम का अच्छा स्रोत है, जो शरीर को जरूरी ताकत देता है।

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

दही पेट की समस्याओं को कम करती है और गैस, कब्ज जैसी दिक्कतों से राहत दिलाती है।

वजन कंट्रोल में सहायक

नियमित और सीमित मात्रा में दही खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे ओवरईटिंग से बचाव होता है।

इंसुलिन रेसिस्टेंस में सुधार

दही का संतुलित सेवन इंसुलिन की संवेदनशीलता को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकता है।

डायबिटीज में दही खाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना है जरूरी

  • डायबिटीज में दही खाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना है जरूरी
  • मीठी, फ्लेवर्ड या फलों वाली दही से बचें, क्योंकि इनमें अतिरिक्त शुगर होती है।
  • बाजार में मिलने वाली पैक्ड दही में प्रिजर्वेटिव और छुपी हुई शक्कर हो सकती है, जो नुकसानदेह है।
  • ज्यादा मात्रा में दही खाना भी शुगर लेवल को प्रभावित कर सकता है।
  • रात के समय दही खाने से परहेज करना बेहतर माना जाता है, खासकर आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से।

Dahi Side Effects: एक्सपर्ट से जानिए, दही को दाल के साथ बिल्कुल नहीं खाना चाहिए

आयुर्वेद के अनुसार दाल और दही को एक साथ खाना विरुद्ध आहार माना जाता है। दही की तासीर गर्म और भारी होती है, जबकि ज्यादातर दालें भी पचने में भारी होती हैं। जब दोनों को साथ खाया जाता है, तो पाचन कमजोर हो सकता है, जिससे शरीर में जहरीले तत्व बनने लगते हैं। यही टॉक्सिन्स आगे चलकर त्वचा से जुड़ी समस्याओं को बढ़ा सकते हैं।

Published on:
03 Jan 2026 03:28 pm