लाइफस्टाइल

Chand Raat में नहीं है मेहंदी लगाने का समय? ट्राई करें ये 5 मिनट से भी कम समय में लगने वाली ‘ग्लिटर डिजाइन’, सब करेंगे तारीफ

Chand Raat Mehendi Design for Eid 2026: आज की स्टोरी में हम सोशल मीडिया पर वायरल चांद से जुड़ा एक मेहंदी हैक शेयर कर रहे हैं। इससे आइडिया लेकर आप इस ईद पर बिना ज्यादा मेहनत किए यूनिक और ट्रेंडी डिजाइन में मेहंदी लगा सकती हैं। आइए जानते हैं कि मेहंदी लगाने का यह नया और आसान आइडिया कैसे काम करता है।

2 min read
Mar 20, 2026
Mehendi Design | image credit gemini and instagram| stellar_flover

Chand Raat Mehendi Design for Eid 2026: रमजान 2026 का पाक महीना खत्म होने वाला है और कल भारत में ईद मनाई जाएगी। भारत में ईद आमतौर पर सऊदी अरब और खाड़ी देशों में चांद नजर आने के अगले दिन मनाई जाती है। इस साल 18 मार्च, बुधवार की शाम को वहां शव्वाल का चांद दिखाई नहीं दिया, जिसके कारण रमजान के तीस रोजे पूरे होने के बाद ही ईद मनाई जाएगी। सऊदी अरब की आधिकारिक घोषणा के अनुसार, अब वहां ईद-उल-फितर का त्योहार 20 मार्च यानी आज मनाया जा रहा है। बता दें, चांद रात (Chaand Raat) रमजान के पवित्र महीने के अंत और ईद-उल-फितर (Eid-ul-Fitr) की शुरुआत से ठीक पहले वाली रात को मनाई जाती है।
इस साल भारत में चांद रात 20 मार्च शुक्रवार को होने की संभावना है, क्योंकि ईद 21 मार्च को मनाई जाएगी। यह रात शव्वाल के अर्धचंद्राकार चांद (Crescent Moon) को देखने के उत्साह के साथ मनाई जाती है। इसके साथ ही, चांद रात से ही लड़कियां और महिलाएं ईद की आखिरी तैयारियां शुरू कर देती हैं। ऐसे में अगर आप भी इस साल चांद रात में कुछ यूनिक डिजाइन की मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो हमारी आज की यह स्टोरी आपके काम आ सकती है। आज की स्टोरी में हम सोशल मीडिया पर वायरल चांद से जुड़ा एक मेहंदी हैक शेयर कर रहे हैं। इससे आइडिया लेकर आप इस ईद पर बिना ज्यादा मेहनत किए यूनिक और ट्रेंडी डिजाइन में मेहंदी लगा सकती हैं। आइए जानते हैं कि मेहंदी लगाने का यह नया और आसान आइडिया कैसे काम करता है।

ये भी पढ़ें

100+ Eid Mubarak Wishes : दोस्तों से लेकर बॉस तक, सबको विश करने के लिए ढूंढ रहे हैं बेस्ट मैसेज? यहां है 100+ ईद शायरी और विशेज का खजाना

5 मिनट से भी कम समय में लगाएं मेहंदी

इस साल चांद रात पर अगर आप पारंपरिक मेहंदी के बजाय कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो सोशल मीडिया वायरल ग्लिटर मेहंदी हैक आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है। इसे लगाने के लिए सबसे पहले अपने हाथ के पिछले हिस्से पर फेविकोल की मदद से चांद या अपनी पसंद का कोई भी डिजाइन बना लें। डिजाइन बन जाने के बाद, उस पर अपनी ड्रेस से मैच करता हुआ या फिर सिल्वर या गोल्डन रंग का ग्लिटर हल्के हाथों से छिड़कें। अब इसे पूरी तरह सूखने के लिए छोड़ दें ताकि फेविकोल ग्लिटर को मजबूती से पकड़ ले। जब यह अच्छी तरह सूख जाए, तब अतिरिक्त ग्लिटर को झाड़ दें। इस तरह बिना मेहंदी के ही आपकी हथेली पर एक चमकता हुआ यूनिक डिजाइन तैयार हो जाएगा, जो ईद की रात में बेहद खूबसूरत दिखेगा।

इन बातों का रखें ख्याल

फेविकोल और ग्लिटर का इस्तेमाल करते समय अपनी त्वचा की सुरक्षा का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। इसे सीधे अपने हाथ पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि आपकी स्किन को इससे कोई जलन या एलर्जी नहीं होगी। इसके अलावा, ग्लिटर का उपयोग करते समय सावधानी बरतें कि इसके बारीक कण आपकी आंखों में न जाएं। साथ ही इसे फ्रंट हैंड यानी हथेली पर न लगाएं, नहीं तो ग्लिटर खाना खाते समय खाने में गिरने के चांसेज होंगे। जब आप इस डिजाइन को हटाना चाहें, तो इसे जोर से रगड़ने के बजाय गुनगुने पानी या थोड़े से लोशन की मदद से धीरे-धीरे साफ करें, जिससे स्किन पर किसी तरह का खिंचाव या रैशेज न पड़ें।

ये भी पढ़ें

20+ ईद मुबारक फोटो और वॉलपेपर: इन खूबसूरत तस्वीरों और ग्रीटिंग्स कार्ड्स के साथ अपनों को कहें ‘ईद मुबारक’

Published on:
20 Mar 2026 10:10 am
Also Read
View All
Birds Cigarette Habit : कुछ पक्षियों को सिगरेट की आदत क्यों लग रही है? वैज्ञानिकों ने शोध में पाया, जानिए पूरा मामला

20+ ईद मुबारक फोटो और वॉलपेपर: इन खूबसूरत तस्वीरों और ग्रीटिंग्स कार्ड्स के साथ अपनों को कहें ‘ईद मुबारक’

Navratri Day 2 Wishes in Hindi: चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी के आशीर्वाद के साथ अपनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं और मैसेज

100+ Eid Mubarak Wishes : दोस्तों से लेकर बॉस तक, सबको विश करने के लिए ढूंढ रहे हैं बेस्ट मैसेज? यहां है 100+ ईद शायरी और विशेज का खजाना

Kokum Sharbat Recipe: बिना गैस जलाए बनाएं ये रिफ्रेशिंग जूस, स्वाद ऐसा कि बार-बार मांगेंगे लोग

अगली खबर