लाइफस्टाइल

Chandra Shekhar Azad Punyatithi पर ”दुश्मन की गोलियों का, हम….” जैसे कोट्स के साथ फोटो शेयर कर दें श्रद्धांजलि

Chandrashekhar Azad Death Anniversary 2026 Quotes and Images: आज के इस लेख में हम चंद्रशेखर आजाद के प्रेरक कोट्स के साथ-साथ फोटो भी साझा कर रहे हैं, जिन्हें आप सोशल मीडिया पर पोस्ट करके श्रद्धांजलि दे सकते हैं।

3 min read
Feb 26, 2026
Chandra Shekhar Azad | image credit- x.com

Chandra Shekhar Azad Punyatithi 2026 Quotes and Images: भारत के महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद का जन्म 23 जुलाई 1906 को मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के भाबरा में हुआ था। बचपन से ही उन्होंने देशभक्ति के बीज बोए और अपनी पूरी जिंदगी अंग्रेजों के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम में लगा दी। उनका कहना था: “मेरा नाम आजाद है, मेरे पिता का नाम स्वतंत्रता और मेरा घर जेल है।” उनके क्रांतिकारी विचारों ने उस समय कई युवाओं को प्रेरित किया और देश की आजादी की लड़ाई में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया। आज भी उनके विचार और साहस लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
बता दें, 27 फरवरी 1931 को इलाहाबाद के एल्फेड पार्क में अंग्रेजों से अकेले लोहा लेने के बाद उन्होंने मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहूति दे दी। उनके अदम्य साहस और देशभक्ति के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। हर साल इस दिन को उनकी पुण्यतिथि (Chandrashekhar Azad Death Anniversary) के रूप में मनाया जाता है और इस दिन उनके साहस को याद किया जाता है। आज के इस लेख में हम चंद्रशेखर आजाद के प्रेरक कोट्स के साथ-साथ फोटो साझा कर रहे हैं, जिन्हें आप सोशल मीडिया पर पोस्ट करके श्रद्धांजलि दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Veer Savarkar Punyatithi 2026 पर यहां दिए गए कोट्स, संदेश और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर दें श्रद्धांजलि

चंद्रशेखर आजाद के क्रांतिकारी विचार (Chandra Shekhar Azad Quotes)

  • 'दुश्मन की गोलियों का, हम सामना करेंगे, आजाद ही रहे हैं, आजाद ही रहेंगे.'
  • 'अगर आपके लहू में रोष नहीं है, तो ये पानी है जो आपकी रगों में बह रहा है, ऐसी जवानी का क्या मतलब अगर वो मातृभूमि के काम ना आए'
  • 'मेरा नाम आजाद है, मेरे पिता का नाम स्वतंत्रता और मेरा घर जेल है.'
  • 'खून से खेलेंगे होली, अगर वतन मुश्किल में है, सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है।'
  • 'यदि कोई युवा मातृभूमि की सेवा नहीं करता है, तो उसका जीवन व्यर्थ है.'
  • 'किसी के अत्याचार को सहन करने से अच्छा है कि, उसका डटकर हिम्मत से सामना किया जाए..'
  • 'दूसरों को खुद से आगे बढ़ते हुए मत देखो. प्रतिदिन अपने खुद के कीर्तिमान तोड़ो, क्योंकि सफलता आपकी अपने आप से एक लड़ाई है.'
  • 'मैं ऐसे धर्म को मानता हूं, जो स्वतंत्रता समानता और भाईचारा सिखाता है.'
  • 'नहीं चाहिए आजादी बिना शहादत के, ये जिंदगी तो कुर्बान हो मातृभूमि के लिए..'

चंद्रशेखर आजाद पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने के लिए फोटो (Tribute Photo to Chandra Shekhar Azad on His Death Anniversary)

Chandra Shekhar Azad | image credit- Arth Parkash
Chandra Shekhar Azad | image credit- ETV Bharat
Chandra Shekhar Azad | image credit- facebook
Chandra Shekhar Azad | image credit- x.com
Chandra Shekhar Azad | image credit- x.com

ये भी पढ़ें

Veer Savarkar Punyatithi 2026 पर कोट्स, मैसेज, कैप्शन और फोटो Instagram, Facebook और WhatsApp पर स्टेटस लगा या भेजकर दें श्रद्धांजलि 

Published on:
26 Feb 2026 11:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर