लाइफस्टाइल

Chia Seeds Mistakes: सिर्फ भिगोना ही काफी नहीं! जानिये चिया सीड्स के वो 7 ‘खतरनाक’ कॉम्बिनेशन जो बिगाड़ सकते हैं आपकी सेहत

Chia Seeds Mistakes: आज के इस लेख में हम 7 ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें चिया सीड्स के साथ मिलाकर नहीं खाना चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से।

2 min read
Mar 07, 2026
Chia Seeds Mistakes: image credit gemini

Chia Seeds Mistakes: पिछले कुछ सालों में जैसे-जैसे सोशल मीडिया का क्रेज लोगों के बीच बढ़ा है, वैसे ही हेल्दी खाने का ट्रेंड भी अचानक काफी ज्यादा बढ़ गया है। खासकर नाश्ते को लेकर लोगों की सोच में बड़ा बदलाव आया है। अब लोग अपने ब्रेकफास्ट में ओट्स, स्मूदी, दही और सलाद के साथ चिया सीड्स शामिल करने लगे हैं।
वैसे तो ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर चिया सीड्स को एक सुपरफूड माना जाता है। लेकिन कई बार इसे ज्यादा हेल्दी बनाने के चक्कर में लोग इसे किसी भी चीज के साथ मिलाकर खा लेते हैं, जो फायदा पहुंचाने के बजाय शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।
इसलिए आज के इस लेख में हम 7 ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें चिया सीड्स के साथ मिलाकर नहीं खाना चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से।

ये भी पढ़ें

Chia Seeds Side Effects: चिया सीड्स खाने वाले सावधान! अगर हैं ये 4 बीमारियां, तो आज ही बंद करें

ज्यादा फाइबर वाले फूड्स के साथ (High Fiber Foods With Chia Seeds)

चिया सीड्स में काफी ज्यादा मात्रा में फाइबर पाया जाता है। ऐसे में अगर आप इसे फल, साबुत अनाज या बहुत ज्यादा फाइबर वाली सब्जियों के साथ मिलाकर खाते हैं, तो शरीर में फाइबर की मात्रा जरूरत से ज्यादा हो सकती है। इससे गैस, ब्लोटिंग, पेट दर्द या कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

दूध के साथ (Chia Seeds With Milk)

नाश्ते में दूध में डालकर चिया सीड्स खाना आज के समय में काफी आम हो गया है। लेकिन यह हर किसी के लिए सही नहीं होता। खासकर जिन लोगों को लैक्टोज इंटॉलरेंस की समस्या होती है, उन्हें इससे परेशानी हो सकती है। इसके अलावा दूध में चिया सीड्स डालकर तुरंत खाने से कुछ लोगों में गैस, पेट फूलना या दस्त जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। ऐसे में बेहतर है कि पहले चिया सीड्स को भिगो लें और फिर दूध में मिलाकर खाएं। अगर आपको लैक्टोज इंटॉलरेंस है, तो दूध के साथ इसका सेवन करने से बचें।

नमक वाली चीजों के साथ (Salt With Chia Seeds)

बहुत ज्यादा नमक वाली चीजों के साथ चिया सीड्स खाने से परहेज करना चाहिए। नमक में सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है, जो शरीर में पानी को रोक सकता है। इससे शरीर में सूजन आ सकती है और लंबे समय में ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा भी हो सकता है।

प्रोसेस्ड फूड के साथ (Processed Foods With Chia Seeds)

कुछ लोग हेल्दी बनने के चक्कर में चिया सीड्स को पैकेट वाले या फास्ट फूड के साथ भी खाने लगते हैं। लेकिन ऐसा करने से कोई खास फायदा नहीं मिलता। बल्कि इससे डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

चीनी के साथ (Sugar With Chia Seeds)

आजकल लोग किसी भी मीठी चीज को हेल्दी बनाने के लिए उसमें चिया सीड्स डाल देते हैं। लेकिन ऐसा करना हमेशा सही नहीं होता। ज्यादा मात्रा में चीनी लेने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है और चिया सीड्स से मिलने वाले हेल्दी फायदे भी कम हो सकते हैं।

शराब के साथ (Alcohol With Chia Seeds)

चिया सीड्स को शराब के साथ लेना भी सही नहीं माना जाता। शराब शरीर में पानी की कमी को बढ़ाता है, जबकि चिया सीड्स को पचाने के लिए शरीर को पर्याप्त पानी की जरूरत होती है।

कुछ दवाओं के साथ (Chia Seeds With Certain Medications)

अगर आप कोई दवा ले रहे हैं, खासकर खून को पतला करने वाली या डायबिटीज की दवाएं, तो चिया सीड्स लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सामान्य मार्गदर्शन के लिए है। किसी भी परेशानी की स्थिति में चिया सीड्स को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर या किसी हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें

Green Tea Lemon Benefits: 5 रुपये के नींबू-ग्रीन टी से दिनभर रहें सुपर एक्टिव! भूल जाओ महंगे एनर्जी ड्रिंक्स

Updated on:
07 Mar 2026 09:23 am
Published on:
07 Mar 2026 09:17 am
Also Read
View All

अगली खबर