लाइफस्टाइल

Chia Seeds vs Sabja Seeds: वेट लॉस के लिए देसी सब्जा या विदेशी चिया : जानें क्या है आपके लिए बेस्ट?

Chia Seeds vs Sabja Seeds: आज के इस स्टोरी में हम बताने जा रहे हैं कि चिया सीड्स और सब्जा बीज में क्या अंतर होता है और वजन घटाने के लिए इन दोनों में से कौन बेहतर विकल्प है।

3 min read
Mar 08, 2026
Chia Seeds vs Sabja Seeds | image credit gemini

Chia Seeds vs Sabja Seeds: आजकल अगर आप हेल्दी रहने के लिए सोशल मीडिया पर सर्च करेंगे, तो लगभग हर 10 वीडियो में से 6-7 वीडियो में लोग चिया सीड्स या सब्जा बीज खाने के फायदे बताते हुए नजर आएंगे। ये दोनों बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। हालांकि दिखने में ये काफी हद तक एक जैसे लगते हैं, इसलिए कई लोग इनके बीच का अंतर समझ नहीं पाते। इसलिए आज के इस स्टोरी में हम बताने जा रहे हैं कि चिया सीड्स और सब्जा बीज में क्या अंतर होता है और वजन घटाने के लिए इन दोनों में से कौन ज्यादा बेहतर होता है। आइए जानते हैं।

ये भी पढ़ें

Chia Seeds Side Effects: चिया सीड्स खाने वाले सावधान! अगर हैं ये 4 बीमारियां, तो आज ही बंद करें

चिया सीड्स और सब्जा बीज क्या होते हैं? (What Are Chia Seeds and Sabja Seeds)

चिया सीड्स और सब्जा बीज दोनों देखने में काले-काले छोटे बीज होते हैं, जिनमें फाइबर, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। इन बीजों को पानी में भिगोने पर ये फूल जाते हैं और हल्के जेली जैसे दिखने लगते हैं। आजकल इनका इस्तेमाल हेल्दी ड्रिंक्स, स्मूदी, दही, ओट्स और शरबत जैसी चीजों में काफी आम हो गया है। यही वजह है कि फिटनेस और वेट लॉस करने वाले लोग इन्हें अपनी डाइट में शामिल करना पसंद करते हैं।

चिया सीड्स और सब्जा बीज में क्या अंतर है? (Difference Between Chia Seeds and Sabja Seeds)

चिया सीड्स और सब्जा बीज देखने में काफी हद तक एक दूसरे से मिलते-जुलते हैं, लेकिन इनके स्रोत, बनावट और इस्तेमाल में अंतर होता है। सब्जा बीज तुलसी के पौधे से प्राप्त होते हैं, जबकि चिया सीड्स Salvia hispanica नामक पौधे से मिलते हैं, जो मुख्य रूप से मैक्सिको और दक्षिण अमेरिका में पाया जाता है।
इसके अलावा, चिया सीड्स आमतौर पर चिकने और अंडाकार होते हैं, जबकि सब्जा बीज छोटे और थोड़े दरदरे दिखाई देते हैं। पानी में भिगोने के बाद चिया सीड्स जेली जैसा टेक्सचर बना लेते हैं, जबकि सब्जा बीज सिर्फ फूलते हैं और उनका रूप थोड़ा अलग दिखाई देता है।

सब्जा बीज के फायदे (Benefits of Sabja Seeds)

सब्जा बीज में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स जैसे कैल्शियम और मैग्नीशियम पाए जाते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाते हैं और पेट को स्वस्थ रखते हैं। इसके अलावा ये इम्यूनिटी को मजबूत करने में मददगार होते हैं। यह ब्लड शुगर को संतुलित रखने, वजन नियंत्रित करने और त्वचा व बालों की सेहत बढ़ाने में भी सहायक होता है।

चिया सीड्स के फायदे (Benefits of Chia Seeds)

चिया सीड्स में फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, इसलिए इन्हें सुपरफूड माना जाता है। चिया सीड्स का सेवन करने से दिल की सेहत बेहतर होती है, पाचन तंत्र मजबूत होता है और शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा मिलती है।

वेट लॉस के लिए कौन बेहतर है? (Which Is Better For Weight Loss)

वजन कम करने के लिए दोनों ही बीज फायदेमंद हैं। इनमें फाइबर अच्छी मात्रा में होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा महसूस कराता है और बार-बार भूख लगने की समस्या को कम करता है। हालांकि, चिया सीड्स में प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड ज्यादा होते हैं, इसलिए कई लोग इसे वेट लॉस के लिए बेहतर मानते हैं। वहीं, सब्जा बीज पाचन सुधारने और शरीर को ठंडक देने में ज्यादा मददगार होते हैं। आप अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार दोनों में से किसी एक या दोनों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यदि आपको चिया सीड्स या किसी सब्जा बीज से एलर्जी है, या आपके स्वास्थ्य में कोई हेल्थ समस्या है, तो इसे अपनी डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर या किसी हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह करने के बाद ही डाइट में शामिल करें।

ये भी पढ़ें

Chia Seeds Mistakes: सिर्फ भिगोना ही काफी नहीं! जानिये चिया सीड्स के वो 7 ‘खतरनाक’ कॉम्बिनेशन जो बिगाड़ सकते हैं आपकी सेहत

Published on:
08 Mar 2026 04:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर